: जिला स्तरीय विज्ञान पोस्टर एग्जीबिशन में शामिल हुए कुलसचिव
Sat, Jan 18, 2025
जिला स्तरीय विज्ञान पोस्टर एग्जीबिशन में शामिल हुए कुलसचिव
हौसला बढ़ाया अग्रणी महाविद्यालय नारायणपुर में विज्ञान दिवस के आयोजन के लिए चल रही प्रतियोगिता*
विज्ञान पोस्टर एग्जीबिशन में शामिल प्राध्यापक पोस्टर का निरीक्षण करते हुए।छत्तीसगढ़ विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर एवं भौतिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अग्रणी महाविद्यालय नारायणपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दो माह से चल रही प्रतियोगिताओं में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान पोस्टर एग्जीबिशन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एवं विशेष प्रवक्ता डॉ. राजेश लालवानी कुलसचिव, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.आर. कुंजाम ने की। सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का मंगलमय शुभारंभ किया। प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। डॉ कुंजाम ने विभिन्न महाविद्यालय/विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान पोस्टर प्रदर्शन का अवलोकन किया सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम के सफल होने की बात कही। भौतिक विभाग के समन्वयक प्रो.भगवान दास चांडक द्वारा पोस्टर एग्जीबिशन में आए प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टर का निरीक्षण कर महाविद्यालय व अन्य विद्यालयों से आए शिक्षकों का स्वागत करते हुए पोस्टर के बारे में जानकारी दी। विशेष प्रवक्ता के रूप में डॉ. लालवानी कुलसचिव ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व के संबंध में बताया कि विज्ञान को लोकप्रिय बनाना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा विज्ञान को वृद्धि और विकास का एक शक्तिशाली साधन माना जा रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने मानव जीवन की सभी गतिविधियों और क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डाला है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है। वैज्ञानिक प्रगति ने दुनिया की तस्वीर और हमारे सोचने तथा जीने के तरीके को बदल दिया है। भारत हाल के दिनों में वैज्ञानिक प्रगति में सबसे आगे रहा है और बुनियादी अनुसंधान के क्षेत्र में शीर्ष रैंकिंग वाले देशों में से एक है जिसके साथ-साथ करियर के संबंध में मार्गदर्शन दिए।जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुलसचिव ने प्रशस्ति पत्र सहित पुरस्कार राशि स्वरूप से पुरस्कृत किए। इसमें सिंगोड़ीतराई स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल नारायणपुर की छात्रा कु. विभा ठाकुर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के त्रिलोकनाथ पात्र एवं तृतीय स्थान की छात्रा कु. यशोदा मंडावी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांग्लापारा ने प्राप्त किया। राज्य नोडल अधिकारी ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान प्रो. एस. के. राव, श्री संजय कुमार पटेल, श्री किशोर कुमार कोठारी,डॉ. विजय लाल तिवारी,डाॅ. मीनाक्षी ठाकुर, , सहित अन्य विद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 14 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
Sat, Jan 18, 2025
तेन सिंह ठाकुर
क
कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 14 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर, 17 जनवरी 2025// पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) अनुसार विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु जिला स्तर पर चयन परीक्षा आयोजित कर चयन किया जाना है। अतएव योजनांतर्गत वर्ष 2025 -26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा जिला स्तर पर 23 मार्च 2025 (दिन रविवार) को समय दोपहर 12 से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जावेगा। छात्र-छात्रा जिस जिले का मूल निवासी हो, (सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर से जारी निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर) उसी जिले में आवेदन की पात्रता होगी। अन्य जिले के निवासी का आवेदन पत्र नहीं लिया जाएगा। आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भरवाकर खण्ड शिक्षा कार्यालय के माध्यम से 25 फरवरी 2025 (मंगलवार) तक इस जिला शिक्षा कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: कलेक्टर ने किया विज्ञान मेला प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित
Thu, Jan 16, 2025
तेन सिंह ठाकुर
कलेक्टर ने किया विज्ञान मेला प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित नारायणपुर, 15 जनवरी 2025// राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न विधायों में विज्ञान मेला प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने विज्ञान मेला प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। विज्ञान टीम के साथ नोडल अधिकारी श्री बी. डी. चांडक एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. लंकेश यशवंत भैसारे के मार्गदर्शन पर विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के पश्चात राज्य स्तरीय में चयन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव सामुहिक विज्ञान मेला प्रतियोगिता का आयोजन खेल संचालनालय परिसर, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित किया गया। विषय वेस्ट-टू-वेल्थ में महाविद्यालय के ऋषिराज देवांगन, पूर्विना सेठिया, लक्ष्मी पटेल, संतिला, सुमित्रा, खुशी देवांगन एवं सुकलु ने राज्य स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्तिपत्र एवं मोमेंटो सहित बीस हजार रूपए की पुरस्कार राशि प्राप्त किया। कलेक्टर ममगाईं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेश्राम, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम उपस्थित थे।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084