: जिले की रेस्क्यू टीम ने कर्नाटक से 14 बंधक श्रमिकों को कराया मुक्त
Wed, Dec 11, 2024
तेन सिंह ठाकुरजगदलपुर
जिले की रेस्क्यू टीम ने कर्नाटक से 14 बंधक श्रमिकों को कराया मुक्त श्रमिकों को 03 लाख 28 हजार रुपए से अधिक मजदूरी राशि का करवाया गया भुगतान जगदलपुर 11 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिले की रेस्क्यू टीम द्वारा कर्नाटक राज्य से बस्तर जिले के 14 बंधक श्रमिकों को मुक्त कराया गया, साथ ही इन श्रमिकों को 03 लाख 28 हजार 500 रुपए मजदूरी राशि का भी भुगतान करवाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त सभी श्रमिकों को जगदलपुर लाया गया। श्रम पदाधिकारी जगदलपुर ने इस बारे में बताया कि कलेक्टर श्री हरिस एस के समक्ष गत 04 नवम्बर 2024 को आवेदक श्री टोरका पिता देवा द्वारा शिकायत प्रस्तुत किया गया कि ग्राम नैननार तहसील तोकापाल थाना कोडेनार तथा ग्राम बिसपुर तहसील दरभा थाना पखनार के कुल 10 श्रमिकों को श्री भरत पिता स्वर्गीय लिटी के द्वारा मक्का एवं अंगूर तोड़ने के बहाने ग्राम बबलेश्वर विजयापुरा कर्नाटक में बंधक बनाया गया है। कलेक्टर श्री हरिस द्वारा उक्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर 05 सदस्यीय रेस्क्यू दल गठित कर 30 नवम्बर 2024 को दल कर्नाटक के लिए रवाना किया गया। उक्त रेस्क्यू दल ने कर्नाटक पहुंचकर श्रमिकों को रेस्क्यू कर 14 श्रमिकों को ग्राम बबलेश्वर विजयापुरा से अवमुक्त कराते हुए श्रमिकों के लंबित कुल 03 लाख 28 हजार 500 रुपए का भुगतान भुगतान करवाया गया। इन श्रमिकों को अवमुक्त करवाने के पश्चात सकुशल जगदलपुर लाया गया।विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: भारतीय जनता पार्टी ने फिर खोया अपना एक सिपाही
Fri, Dec 6, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी ने फिर खोया अपना एक सिपाही
बीजापुर जिला के भैरमगढ़ ब्लाक अंतर्गत बिरिया भूमि के पूर्व सरपंच सुकालू फरसा की नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी सुकालू फरसा भाजपा के कद्दावर नेता थे बिरिया भूमि के दो बार सरपंच रह चुके हैं साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैंभाजपा को फिर एक समर्पित सिपाही खोना पड़ा जिला बीजापुर और भैरमगढ़ ब्लाक के लिए भारी नुकसान हैं।चूंकि आनेवाले दिनों में नगरीय निकाय चुनाव तथा ग्राम पंचायत का चुनाव होना है चुनाव की सुगबुगाहट के बीच एसे वक्त में नक्सलियों द्वारा कायराना हरकत कर पार्टी के कार्यकताओं की मनोबल पर चोट पहुंचाने के नियत से निर्मम हत्या जैसे वारदात को अंजाम देने में नही चूकते हैं।अंतिम संस्कार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, युवा मोर्चा अध्य्क्ष बलदेव उरसा सरपंच सुकमन सहित भाजपा के कार्यकर्ता , ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे मृतक के पार्थिव शरीर में सरपंच सुखमन ने पार्टी का झंडा डाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबलता प्रदान कीविज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547,6264046084
: एकलव्य आदर्श आवास विद्याल छोटेडोंगर के अधीक्षक रामकिर्तन मरकाम निलंबित
Tue, Dec 3, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुरएकलव्य आदर्श आवास विद्याल छोटेडोंगर के अधीक्षक रामकिर्तन मरकाम निलंबित नारायणपुर, 03 दिसम्बर 2024// जिले के बालक आश्रम शाला कुरूषनार के प्रधान पाठक एवं एकलव्य आदर्श बालक आवासीय विद्यालय ओरछा (छोटेडोंगर) के पूर्व अधीक्षक श्री रामकिर्तन मरकाम के विरूद्ध आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 (एक), 3-क के विपरीत कृत्य किया जाना पाये जाने के कारण कलेक्टर श्री बिपिन मांझी द्वारा अधीक्षक श्री रामकिर्तन मरकाम को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री रामकिर्तन मरकाम का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।