Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

: Pahalgam terror attack : आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी को गोली मारी

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट Pahalgam terror attack : आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी को गोली मारी सरकार ने हमले में मारे गए लोगों के लिए किया मुआवाजे का ऐलान,घटनास्थल पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह...रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव अब से चंद मिनट बाद विमान के जरिए श्रीनगर से पहले नई दिल्ली लाया जाएगा. नई दिल्ली में औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पार्थिव शरीर को विमान के जरिए रायपुर लाया जाएगा.पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए लोगों के साथ उनके परिजनों को गृह नगर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष विमानों की व्यवस्था की है. दिवंगतों के शवों को लेकर विमान श्रीनगर से लेकर नई दिल्ली पहुंचेगा, जहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विमानों के जरिए शवों को गृह नगर के नजदीकी हवाई अड्डे तक भेजा जाएगा.वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने हमले में मारे गए लोगों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।जम्मू-कश्मीर CMO ने मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।   प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन