Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

: हत्या के 02 आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का

  रचना ठाकुर की रिपोर्ट हत्या के 02 आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में गंभीर अपराधो में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय(भा.पु.से.)जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.), श्रीमती पूजा कुमार(भा.पु.से.),श्री रामकुमार बर्मन(रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं श्री कमलजीत पाटले एसडीओपी कटेकल्याण के पर्यवेक्षण में कटेकल्याण पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियो को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 15.05.2025 को प्रार्थी बोडडा पोडियामी ग्राम मारजूम जंगलपारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.05.2025 को रात्रि में अपने घर के सामने आंगन में सोया था कि रात्रि करीबन 11.00 बजे आरोपी गुड्डी मुचाकी एवं नंदू मुचाकी निवासी मारजूम के द्वारा पूर्व रंजिश एवं जादू टोना के शक में दोनों एक राय होकर धारदार टंगिया से गला एवं सिर में प्राण घातक चोट पहुंचाकर मेरे पिता हिड़मा पोडियामी की हत्या कर दिए है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए प्राप्त भौतिक साक्ष्य-सबूत के आरोपी गुड्डी मुचाकी एवं नंदू मुचाकी निवासी मारजूम थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा को दिनांक 15.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया। नाम आरोपीगण :-01.गुड्डी मुचाकी पिता पंडरु उम्र 27 वर्ष ग्राम मारजूम थाना कटेकल्याण। 02.नंदू मुचाकी पिता पंडरू उम्र 25 वर्ष निवासी मारजूम थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा।कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका:- उपनिरीक्षक भीमसेन भारती, सउनि0 पूनमसाय धुर्वा, लच्छाराम भोगामी, आर. कृष्णा सिन्हा, उमा शंकर ठाकुर, महिला आरक्षक रामबती एवं सीएएफ स्टाफ । ब्यूरो चीफ़ दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 70001297169 प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084       -----------------------------

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन