: जिले के 114 शालाओं में हुआ परख परीक्षा
Thu, Dec 5, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टजिले में राष्ट्रीय स्तर की परख परीक्षा सम्पन्न,दो हजार 800 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल जगदलपुर 05 दिसम्बर 2024/ राष्ट्रीय शिक्षा अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रदर्शन, मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण हेतु निर्धारित राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वेक्षण परीक्षा परख का आयोजन 04 दिसम्बर 2024 को जिले के 114 शालाओं में सम्पन्न हुई। विदित हो कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परख परीक्षा का उद्देश्य मूल्यांकन प्रणाली को बेहतर बनाते हुए देश के विभिन्न बोर्डों में एक जैसी मूल्यांकन तकनीक लाने के साथ यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल बोर्डों को एक मंच पर लाने का काम करेगा। परख राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई है जो मुख्यतः बड़े पैमाने पर मूल्यांकन, स्कूल आधारित मूल्यांकन और परीक्षा सुधार जैसे तीन प्रमुख मूल्यांकन क्षेत्रों पर काम करेगी। परख परीक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रत्यक्ष रूप से जिले से स्तर 3, 6, और 9 के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार, निजी शालाएं एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कुल 114 शालाओं का चयन किया गया था। तीनों स्तर के लिए राज्य सरकार की 49, केंद्र सरकार की 05, निजी क्षेत्र की 43 और अनुदान प्राप्त 17 शालाओं का चयन हुआ था जिसमें हिंदी माध्यम की 77 एवं अंग्रेजी माध्यम की 37 शालाएं हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल एवं जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्र द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के 114 शालाओं में आयोजित परख परीक्षा में सैंपलिंग हेतु कुल 2808 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिनका चयन प्रत्येक शाला में डाइट द्वारा नियुक्त फील्ड इन्वेस्टिगेटर के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया गया। उन्होंने साथ में यह भी जानकारी दी है कि प्रत्येक शाला में डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेटर सीबीएसई द्वारा आब्जर्वर भी नियुक्त किये गए थे ताकि जिले के 114 शालाओं में निर्विघ्न रूप से परीक्षा सम्पन्न हो सके। जिला प्रशासन की ओर से परख परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को दी गई थी। बुधवार को सम्पन्न उक्त परीक्षा में 95 प्रतिशत विद्यार्थियों के उपस्थित होने की जानकारी ब्लाकों से प्राप्त हुई है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: विष्णु सरकार की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया से हुए प्रसन्न किसान नंद कुमार
Thu, Dec 5, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर विष्णु सरकार की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया से हुए प्रसन्न किसान नंद कुमार
3100 रुपये समर्थन मूल्य और उत्तम व्यवस्थाओं हेतू मुख्यमंत्री का जताया आभार नारायणपुर, 05 दिसम्बर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया ने किसानों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत् 14 नवम्बर 2024 से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया के माध्यम से जिले के 17 धान खरीदी केंद्रों में समुचित व्यवस्थाओं के साथ किसानों का धान क्रय किया जा रहा है। राज्य सरकार ने बारदाने, छाया, पेयजल, मेडिकल किट जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं को धान खरीदी केंद्रों पर सुनिश्चित किया है। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा। इसके साथ ही, नोडल अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण के कारण अब तक किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान में भी तेजी लाई गई है। दो दिनों के भीतर राशि उनके खातों में अंतरित हो रही है। इस पहल ने किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाई है और समय पर उनकी मेहनत का सही दाम सुनिश्चित किया है।माहका धान खरीदी केंद्र पर धान बेचने आए किसान नंद कुमार शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए विष्णु सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि उनके पास 2 एकड़ खेत है, जिसमें उन्होंने इस साल 44 क्विंटल धान का उत्पादन किया। श्री शर्मा ने कहा कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और पारदर्शी है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से अब लंबी कतारों से बचाव हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मानक ने किसानों के लिए राहतभरी स्थिति बनाई है। केंद्र पर व्यवस्थाओं और अधिकारियों के सहयोग से वे बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि अब हमें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी पूरी तत्परता से मदद कर रहे हैं। धान की बिक्री से मिले धन का उपयोग वे खेती-बाड़ी के सुधार और पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे। किसान नंद कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। केंद्र में आए अन्य किसानों ने भी मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसी सुविधाएं भविष्य में भी जारी रहेंगी और कहा कि विष्णु सरकार की योजनाओं ने हमें आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: नेशनल लोक अदाल की हुई समीक्षा बैठक
Thu, Dec 5, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टनारायणपुरनारायणपुर, 05 दिसम्बर 2024 // जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के निर्देशानुसार 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित एवं प्री लिटीगेशन प्रकरणों को निराकरण किये जाने के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं निर्देशन हेतु जिला एवं अपर सेशन न्यायाधीश, नारायणपुर के विश्राम कक्ष में बैठक आहुत किया गया। जिसमें श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा जिला एवं अपर सेशन न्यायाधीश श्री हरेन्द्र सिंह नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एस.डी.ओ.पी. श्री लोकेश बंसल, तहसीलदार नारायणपुर श्री सौरभ कश्यप, आर. आई. नगरपालिका नारायणपुर श्री भूषण देशमुख, श्री जे. एस. राठौर, श्री जितेन्द्र शुक्ला अधिवक्ता एवं अन्य अधिवक्तागण श्री चंद्रप्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर एवं समस्त बैंक के अधिकारी, दुरसंचार विभाग नारायणपुर विद्युत विभाग नारायणपुर के अधिकारीगण उपस्थित थे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547