: मूर्धन्य लोक साहित्यकार लाला जगदलपुरी की 105 वीं जयंती समारोह संपन्न*
Thu, Dec 19, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर
मूर्धन्य लोक साहित्यकार लाला जगदलपुरी की 105 वीं जयंती समारोह संपन्न* *साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक हुए शामिल* जगदलपुर, 18 दिसम्बर 2024/ बस्तर के मूर्धन्य लोक साहित्यकार लाला जगदलपुर की 105 वीं जयंती लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय में मंगलवार को लाला जगदलपुरी ग्रंथालय के अध्यक्ष कलेक्टर श्री एस.हरीश व सचिव जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल के मार्गदर्शन में मनाई गई। मुख्य रूप से यह कार्यक्रम लाला जी के साहित्यिक योगदान विषय पर समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती सफ़ीरा साहू ने की, साथ ही नगर निगम के पार्षद श्री योगेंद्र पांडे ,यशवर्धन राव, नरसिंह राव ,आलोक अवस्थी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी और दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल के अध्यक्ष श्री रामाराव वामनकर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। लाला जी की हस्तलिखित रचनाओं की मूल प्रति श्री विनय श्रीवास्तव के द्वारा ग्रंथालय को सौंपी गई। लाला जी की रचनाओं को लिपिबद्ध कर चार पुस्तकों में संजोया गया है विनय कुमार श्रीवास्तव ने जिनका संपादन किया है इन पुस्तकों का विमोचन शहर के साहित्यिक संगठनों छत्तीसगढ़ साहित्य समिति ,साहित्य भारती और कादम्बरी संस्था व ग्रंथालय के छात्र-छात्राओं के मध्य किया गया।जगदलपुर शहर के हृदय स्थल में अवस्थित लाला जगदलपुर जिला ग्रंथालयों से अध्ययन कर कई युवाओं ने अपना भविष्य संवारा है और जिले का नाम रोशन किया है। अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में चयनित लाइब्रेरी के छात्र मुन्ना कश्यप और उदय कुमार का सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल एवम डीएमसी अखिलेश मिश्र के हाथों किया गया गया। साथ ही साथ बस्तर के साहित्यकारों द्वारा पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगायी गई। इस मौके पर शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के अलावा साहित्य के क्षेत्र से जुड़े साहित्यकार और साहित्य प्रेमी शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से श्री योगेंद्र मोतीवाला ,सुषमा झा,पूर्णिमा सरोज ,मोहिनी ठाकुर ,नरेंद्र पाढ़ी, करमजीत कौर और विजय सिंह सहित ग्रन्थालय की छात्राएं उज्जैनी सेठी, पूजा ठाकुर साहित्यकारों का सम्मान व काव्य गोष्ठी लालाजी के जीवन का संस्मरण प्रस्तुत किया गया।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर942428747
: राष्ट्र जागरण 51कुंडीय गायत्री महायज्ञ आध्यात्मिक विचार क्रांति का का महाअभियान
Thu, Dec 19, 2024
राष्ट्र जागरण 51कुंडीय गायत्री महायज्ञ आध्यात्मिक विचार क्रांति का का महाअभियानयुग तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान मे युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युगदृष्टा परम पूज्य गुरु देव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवम परम वन्दनिया माता जी भगवती शर्मा जी के सुक्ष्म सरक्षण मे नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024 _25के अंतर्गत 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 16 se 19 दिसंबर तक शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शासकीय बालक क्रीड़ा परिसर में आखिल भारतीय गायत्री परिवार नारायणपुर के द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है युग तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार से पधारे मुख्य वक्ता टोली नायक नरेंद्र विद्यार्थी जी के नेतृत्व में सह टोली नायक डाक्टर डी पटेल के साथ गायक तपेश्वर सिंह वादक शिव कुमार के द्वारा भव्य और शानदार संगीत मय प्रतुति दीया जा रहा है। व्यास पीठ से नरेंद्र विद्यार्थी जी ने बताता की गायत्री मंत्र का नियमित पाठ,स्वाध्याय से मनुष्य संयमित जीवन,सद्कर्मों से देवतत्य का उदय होता है, शिव तत्व का उदय मनुष्य अपने हृदय में कैसे कर सकता है, उन्होंने बताया की इसके लिए गुरुसत्ता की दिव्य सरंक्षण की कितनी आवश्कता पर बल दिया , जब सब लोग सदआचरण करेगें उच्च विचार और ज्ञान का दीपक अपने हृदय मे जगाएंगे तब धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा तभी राम राज्य की मूल संकल्पना पूरी होगी इसके लिए अपने हृदय में शिव तत्व की स्थापना करनी होगी, तभी हम स्वस्थ और चेतन समाज की दिशा में आगे बढ़ सकते है, विद्यार्थी जी ने परिजनों से विनम्र आग्रह किया की जिले के प्रत्येक गांव में प्रत्येक घर में जाकर आध्यात्मिक विचार क्रांति , राष्ट्रजागरण के महाअभियान से जोड़े जन जन तक परम पूज्य गुरुदेव के संदेश को पहुंचाए ।ब्यास पीठ से युवाओं को सचेत एवम आगाह भी किया की आपकी एक गलत कदम परिवार समाज और राष्ट्र के लिए कितना घातक होने वाली है,युवाओं को नशा जैसे व्यसन से दूरी बनाने की अपील की, समस्या की विकरालता को देखते हुए जो युवा सद मार्ग से भटके हुए नशे के गर्त मे समाते जा रहें हैं उन्हें ख़ास कर केंशर, हृदय घात, अस्थमा, गुर्दे की बीमारी उच्च रक्तचाप जैसे गंभीर बीमारी की वजह से स्वयं तथा परिवार, समाज और राष्ट्र को क्षति पहुंचा रहे हैं।गायत्री मंत्र के जपने से स्वाध्याय करने मात्र से मनुष्य में सद्बबुद्धि एवम सद्कर्मों के संकल्प मात्र से मनुष्य देवतत्य को प्राप्त कर सकता हैदिनाक 16 दिसंबर से प्रात: काल 8 बजे चरण पीठ रावघाट की नवीन गायत्री माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा नारायणपुर के गायत्री माता मंदिर के प्रांगण से सायं 04 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें नारायणपुर जिला के अलावा कोंडागांव कांकेर जगदलपुर के हजारों परिजन शामिल होकर शामिल होकर स्वयं को भाग्यशाली बनाया, शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए, सोनपुर रोड डी एन के होते हुए गायत्री माता मंदिर प्रांगण के कार्यक्रम स्थल में समाप्त हुआ।मंगलवार दिनांक 17 दिसंबर को प्रात: काल 06बजे से 07 बजे तक ध्यान साधना, प्रज्ञा योग किया गया प्रात:8 बजे यज्ञ _विज्ञान देवपूजन गायत्री महायज्ञ तथा दोपहर 02 बजे नारी सशक्तिकरण के माध्यम से नारी सशक्ति जागरण संगठनात्मक संकल्प लिया गया शाम 03 बजे युग संगीत एवम प्रवचन का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया,18 दिसंबर को पुन: प्रात:काल 06 बजे से ध्यान साधना प्रज्ञा योग देव पूजन के पश्चात प्रात:8बजे से गायत्री महायज्ञ एवम विभिन्न संस्कार सम्मपन हुए तत्पश्चात देर शाम 8:30 बजे तक संगीत मय प्रवचन होता रहा इस दौरान जैसा की गायत्री परिजनो द्वारा बड़े ही संयम से आध्यात्मिक विचार क्रांति की महायज्ञ को अपने हृदय में धारण करते रहें आज 19 दिसंबर कार्यक्रम का अंतिम दिन है विभिन्न संस्कार होना है पूर्णाहुति एवम वंदनीया माताजी की जन्म शताब्दी के न्यूनतम संकल्प नशा निवारण संकल्प, प्रसाद वितरण तथा टोली विदाई होगी नगर वासी से आग्रह,निवेदन किया गया है अधिक से अधिक संख्या में पधार कर आध्यात्मिक विचार क्रांति महा अभियान और राष्ट्र जागरण अभियान का हिस्सा बनेविज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: लाइवलीहुड कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनाया सुशासन पखवाड़ा
Tue, Dec 17, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
लाइवलीहुड कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनाया सुशासन पखवाड़ा नारायणपुर, 17 दिसंबर 2024// छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राज्य भर में सुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण लाइवलीहुड कॉलेज एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक प्राध्यापक एवं जिला संगठक शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर के श्री बी. डी. चांडक ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का मंगलमय शुभारंभ किया। प्राचीन परंपरा का निर्वरण करते हुए सर्वप्रथम समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तथा कु. देविका एवं साथी द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे जिला रोजगार अधिकारी एवं प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी श्री एम. एल. अहिरवार, इस कार्यक्रम में सुशासन वाद विवाद, रंगोली एवं भाषण, प्रतियोगिता के साथ-साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं महतारी वंदन योजना पीएम आवास योजना, जल घर जीवन मिशन अंतर्गत नल से जल योजना आदि द्वारा सबका साथ सबका विकास को सार्थक सिद्ध किया जा रहा है वहीं विभिन्न परीक्षाओं में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध पूर्ण सहिष्णुता नीति द्वारा राज्य में सुशासन की नींव मजबूत कर रहे हैं इस अवसर पर संगोष्ठी द्वारा सुशासन से स्मार्ट गवर्नेंस के गुणों जैसे सरल, नैतिक जवाबदेही, उत्तरदायी और पारदर्शिता पर विचार किया गया एवं सूचना का अधिकार अधिनियम राज्य के नीति निर्देशक तत्व नागरिकों के मौलिक अधिकार तथा कर्तव्य आदि के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया इस दौरान कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547 अप