: पंचायत निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न
Fri, Feb 14, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025पंचायत निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्नदंतेवाड़ा, 14 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में गीदम, दंतेवाड़ा में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के संबंध में दिनांक 14 फरवरी 2025 नियुक्त सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत किए गए प्रारंभिक तैयारी से निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक अपने सेक्टर के चुनाव प्रबंधन एवं दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसके लिए मतदान केन्द्र पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं यथा-पानी, विद्युत व्यवस्था, पहुंच मार्ग, छाया, रैम्प, प्रसाधन, मोबाइल नेटवर्क इत्यादि की जानकारी के साथ ही मतदान दिवस पर समय-समय पर मतदान का प्रतिशत प्रतिवेदित करना, मतदान दिवस पर शिकायतों का निराकरण, मतपेटी की सीलिंग और मतदान दल द्वारा तैयार अन्य प्रपत्रों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मूलचंद चोपड़ा, और पंचायत निर्वाचन से जुड़े समस्त सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।जिला ब्यूरो प्रमुखरचना ठाकुर7000297169
: मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटेकल्याण में संपन्न*
Fri, Feb 14, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025**मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटेकल्याण में संपन्न**18 फरवरी को होगा तृतीय प्रशिक्षण*दंतेवाड़ा, 14 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जनपद पंचायत कटेकल्याण हेतु द्वितीय प्रशिक्षण 14 फरवरी 2025 को शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कटेकल्याण में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 299 कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पीपीटी के माध्यम से पीठासीन मतदान अधिकारी क्रमांक 12, 3 को उनके दायित्व एवं कार्यों की विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही समस्त प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार द्वितीय सत्र में मतपेटी सीलिंग प्रक्रिया को डेमो करके समझाया गया।ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु आगामी तृतीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत कटेकल्याण, दिनांक 18 फरवरी 2025, जनपद पंचायत कुआकोंडा, दिनांक 21 फरवरी 2025 को होगा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्री जितेंद्र वर्मा, अनिल साहू, अमर यादव, प्रद्युमन सेंगर, लखन कश्यप, योगेश पटेल, मोतीराम कंवर, परमानंद ध्रुव तथा तहसीलदार आशा मौर्य, जनपद सीईओ आशीष डे उपस्थित रहे।जिला ब्यूरो प्रमुखरचना ठाकुर7000297169
: मल्लखंब खेल में कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया राज्य का गौरव
Fri, Feb 14, 2025
तेन सिंह ठाकुर
मल्लखंब खेल में कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया राज्य का गौरव नारायणपुर, 14 फरवरी 2025// उत्तराखंड में आयोजित 38वीं नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ की बालिका खिलाड़ियों ने मल्लखंब खेल में टीम चौंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है। यह आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ, स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें पूरे भारत के उच्च स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। मल्लखंब खेल का आयोजन उधमसिंहनगर जिले के खटीमा क्षेत्र वन चेतना स्टेडियम में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की बालिका खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कांस्य पदक हासिल किया और राज्य का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राज्य की महिला खिलाड़ियों में कितनी प्रतिभा और संघर्ष क्षमता है। छत्तीसगढ़ की विजेता टीम में शामिल खिलाड़ी नारायणपुर से संताय पोटाई, ओरछा से सरिता पोयाम, कुंदला से दुर्गेश्वरी कुमेटी, रेमावंड से अनिता गोटा, मातला से मोनिका पोटाई और जांजगीर चांपा से शिक्षा दिनकर ने भारतीय ओलंपिक संघ, स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम के प्रशिक्षक मनोज प्रसाद, प्रेमचंद शुक्ला, एवं प्रबंधक शांति साहू उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सांसद रायपुर जिला एवं छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन विजय बघेल, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं उपाध्यक्ष केदार कश्यप, महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ मल्लखम्ब एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला एवं महासचिव डॉ. राजकुमार शर्मा तथा नारायणपुर जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात सिंह, प्रभारी खेल अधिकारी डॉ. सुमीत कुमार गर्ग, आरआई मोसिन खान ने पदक विजेता खिलाड़ियों व कोच को अपनी शुभकामनाये प्रदान करते हुए हार्दिक बधाई दी।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर