: बालक हाई सेकेंडरी स्कूल कुआकोंडा में 350 प्रशिक्षणार्थी का हुआ तृतीय प्रशिक्षण*
Sat, Feb 22, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*बालक हाई सेकेंडरी स्कूल कुआकोंडा में 350 प्रशिक्षणार्थी का हुआ तृतीय प्रशिक्षण*दंतेवाड़ा, 21 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जनपद पंचायत कुआकोंडा हेतु तृतीय प्रशिक्षण 21 फरवरी 2025 को कुआकोंडा के बालक हाई सेकेंडरी स्कूल कुआकोंडा में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुआकोंडा में 350 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पीपीटी के माध्यम से पीठासीन मतदान अधिकारी क्रमांक 12, 3 को उनके दायित्व एवं कार्यों की विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही समस्त प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार तृतीय सत्र में मतपेटी सीलिंग प्रक्रिया को डेमो करके समझाया गया। इस अवसर पर निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञात है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तृतीय चरण के तहत जनपद पंचायत कुआकोंडा में आगामी 23 फरवरी को पंचायत चुनाव संपन्न होगा।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को हुआ*
Sat, Feb 22, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को हुआ* दंतेवाड़ा, 21 फरवरी 2025। स्कूल शिक्षा विभाग दंतेवाड़ा के बोर्ड परीक्षा गुणवत्ता अभियान 2024-25 के तहत जिला स्तरीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 21 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक आस्था विद्या मंदिर जवांगा, गीदम में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्री-वोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 50 मेधावी छात्र/छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में बोर्ड परीक्षा कि प्राविण्य सूची में नाम दर्ज करवाने के उद्देश्य से जिले के 18 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इन कक्षाओं में बच्चों के बोर्ड द्वारा जारी महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल उत्तर पुस्तिका में उत्तर का लेखन कैसे करना है, प्रश्नों को हल करते समय किन-किन बिंदुओं का उल्लेख करना है जिससे सर्वाधिक अंक अर्जित किये जा सकते हैं। इस सम्वन्ध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा कठिन प्रश्नों को सुगमता से हल करने के तकनीकों, विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान बताये जा रहे हैं। चूंकि वोर्ड परीक्षाओं के नजदीक होने के चलते शिक्षा विभाग का अमला परीक्षा में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन करवाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। मार्गदर्शन शिविर के उद्घाटन दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस. के. अम्वस्ता एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती नेहा नाथ उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को विषय पर मार्गदर्शन देते दिखे। शिविर प्रभारी व आस्था विद्या मंदिर जवांगा प्राचार्य श्री गोपाल पाण्डेय ने वच्चों के लिए अध्यापन, भोजन, आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सम्पूर्ण व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। दो दिवसीय इस शिविर में जिले से जारी समय सारिणी अनुसार सभी विषयों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: नगर के मुख्य मार्गों में हो रही मांस की बिक्री नगर पालिका उदासीन
Sat, Feb 22, 2025
नगर के मुख्य मार्गों में हो रही मांस की बिक्री
नगर पालिका उदासीनशहर के चांदनी चौक से कुम्हारपारा जानें वाली मुख्य मार्ग में माड़ीन चौक में खुले आम मांस की बिक्री की जाती है विदित हो की पार्षद जय प्रकाश शर्मा के धर के सामने ही मांस की बिक्री बहुत समय की जाती है, पार्षद महोदय का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा, साथ ही नगर पालिक के आधिकारी भी संज्ञान में ले तो शहर को साफ सुथरा बनाया जा सकता है,इसी व्यस्तम मार्ग पर जिला पुलिस लाइन, स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय , सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल है। मुख्य मार्ग में इस तरह मांस की बिक्री कहां तक उचित है जबकि मांस बिक्री के लिऐ नगर में अलग से जगह आबंटित किया गया है,प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264047084