: दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 01 ईनामी माओवादी सहित 02 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।
Wed, Mar 19, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्टजिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ादिनांक 19.03.2025
दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 01 ईनामी माओवादी सहित 02 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।
🟣आत्मसमर्पित माओवादी सुपा ओयमा तिमेनार डीएकेएमएस अध्यक्ष (02 लाख ईनामी) के पद पर था सक्रिय।🟣आत्मसमर्पित माओवादी टेमो उर्फ हेमसिंग ठाकुर जैगूर आरपीसी मिलिशिया सदस्य के पद पर था सक्रिय।🟣आत्मसमर्पित माओवादी हत्या, रोड खोदने व आगजनी करने जैसी घटनाओं में था शामिल। जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाॅव-गाॅव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों सेे तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके क्रमशः 1. तिमेनार डीएकेएमएस अध्यक्ष सुपा राम ओयाम पिता बुधरू उर्फ आंबा ओयाम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (02 लाख ईनामी) एवं 2. जैगूर आरपीसी मिलिषिया सदस्य टेमो उर्फ हेमसिंग ठाकुर पिता स्व0 ईश्वर ठाकुर उम्र लगभग 24 वर्ष जाति धाकड़ निवासी जैगूर स्कुलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 19.03.2025 को पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर राकेश अग्रवाल (भा.पु.से.), उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु आॅप्स बीजापुर सेक्टर श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 199 वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री आनंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) उप कमाण्डेंट (आसूचना शाखा) श्री विमल कुमार सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में सीआरपीएफ 199वीं वाहिनी भैरमगढ़ एवं आरएफटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे 10,000 रूपये की मासिक आर्थिक सहायता, 03 वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।(लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 218 ईनामी सहित कुल 906 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं)जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक* *नियद नेल्लानार योजना की एंट्री एवं सेचुरेशन की हुई समीक्षा* *कलेक्टर ने विभागीय योजना को मिशन मोड में करने के दिए निर्देश
Tue, Mar 18, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक**नियद नेल्लानार योजना की एंट्री एवं सेचुरेशन की हुई समीक्षा**कलेक्टर ने विभागीय योजना को मिशन मोड में करने के दिए निर्देश**आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 60 से 70 साल आयु के बुजुर्गों हेतु लगाएं विशेष शिविर- कलेक्टर श्री चतुर्वेदी*दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2025। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नियद नेल्लानार योजना की एंट्री एवं सेचुरेशन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जन्म प्रमाण पत्र, हर घर जल, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, महात्मा गांधी नरेगा में मांग के आधार पर 100 प्रतिशत जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, वन अधिकार पट्टा सेचुरेशन, सभी हाउसहोल्ड को विद्युतीकरण, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण, गर्म भोजन-टीएचआर, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,आंगनबाड़ी हितग्राही पंजीयन,टीबी स्क्रीनिंग, उज्ज्वला योजना, श्रमिक पंजीयन कार्ड, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं मॉनिटरिंग, जननी सुरक्षा, एएनसी पंजीयन एवं जांच, पशु टीकाकरण, एम्युनाईजेशन, पाठ्य पुस्तक वितरण, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना, प्राथमिक शाला एनरोलमेंट, स्कूल गणवेश, सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना सहित राईट टू स्किल, जनधन खाता, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा राशन कार्ड की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही केंद्र शासन एवं राज्य शासन की विभागीय योजनाओं को मिशन मोड में क्रियान्वयन करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों के लिए विशेष शिविर लगाए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। इन शिविरों का उद्देश्य उन बुजुर्गों को चिह्नित करना है जो इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के योग्य हैं। इससे बुजुर्गों को मुफ्त या सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा बैठक में एफएसटीपी मल-कीचड़ उपचार संयंत्र कोसेप्टिक टंकी से प्राप्त पानी का उपचार हेतु शहरी क्षेत्र के आसपास के ग्राम पंचायत का चयन करने हेतु पांचों निकाय के सीएमओ को करने को कहा। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार से पेयजल की दिक्कत न हो। कलेक्टर ने पीएम पोर्टल सहित विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का निराकरण तय समय-सीमा में किया जाए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल और विभागीय योजनाओं से संबंधित मुद्दों की भी गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169