: गीदम के मातृ-शिशु अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया मुआयना
Fri, Apr 25, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट...
गीदम के मातृ-शिशु अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया मुआयनाचिकित्सा प्रदत सेवाओं एवं प्रबंधन चिकित्सा स्टॉफ की पहली जिम्मेदारी, अव्यवस्थाओं पर होगी जरूरी कार्रवाई-कलेक्टरगर्मी को देखते हुए हॉस्पीटल के मुख्य द्वार पर पेयजल और ओआरएस पैकेट रखना सुनिश्चत करें दंतेवाड़ा, 25 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा आज गीदम मुख्यालय स्थित 50 सीटर मातृ-शिशु अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर का मुआयना किया गया। सर्वप्रथम ट्रामा सेन्टर में पहुंचकर कलेक्टर ने मरीजों हेतु ऑनलाईन पर्ची काउन्टर तथा उसके वितरण एवं निःशुल्क औषधियों के भण्डारण तथा आयुष्मान पंजीयन की अद्यतन जानकारी चाही। कलेक्टर ने यहां चिकित्सकों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सालय के मुख्य द्वार में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिये शीतल पेयजल तथा ओआरएस की पैकेट रखना सुनिश्चत करें। इसके अलावा उन्होंने ट्रामा सेंटर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए ‘‘मेडिकल वेस्टेज’’ को सही तरीके से पृथक-पृथक डिब्बों में रखकर डिस्पोज करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों के बिस्तरों में बिछाये जाने वाले चादर, तकिया, गिलाफ नियमित रूप से बदले जाएं। इस दौरान उन्होंने भर्ती हुए मरीजों से उनके उपचार तथा दिये जाने वाले निःशुल्क भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली, साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया कि चिकित्सा प्रदत सेवाओं एवं प्रबंधन चिकित्सा स्टॉफ की पहली जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं अव्यवस्था है भी तो तत्काल उसका निदान निकालें, साथ ही उन्होंने शासन की महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने वाले पोस्टरों को भी चिकित्सालय परिसर में चस्पा करने को कहा। इस मौके पर कलेक्टर ने जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड तथा लेबर रूम की व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों से उनकी कुषलक्षेम पूछा।इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा, एसडीओ श्री विवेक चन्द्रा, सीएमएचओ डॉ. अजय रामटेके सहित अन्य चिकित्सा स्टॉफ मौजूद थे।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर 4 माओवादियों ने किये आत्मसमर्पण ।
Thu, Apr 24, 2025
तेन सिंह ठाकुर
सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर 4 माओवादियों ने किये आत्मसमर्पण । प्रेस टीम कमाण्डर एवं माड़ डिविजन कम्यूनिकेशन कमाण्डर एलओएस सदस्य सहित अन्य सभी माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ। जिला नारायणपुर के कुतुल एरिया कमेटी अन्तर्गत सक्रिय थे आत्मसमर्पित माओवादी।वर्ष 2025 में जिला नारायणपुर अन्तर्गत अब तक कुल 101 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक प्रदाय किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान चलाये जा रहे है।नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर आज दिनांक 24.04.2025 को श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री सुशील कुमार नायक अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री मो औबेदुल्लाह खान टूआई सी 41वी वाहनी आईटीबीपी, उप पुलिस अधीक्षक, डॉ. प्रशांत देंवागन, सुश्री अमृता पैकरा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये। आत्मसमर्पण करने पर सभी को प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आत्मसमर्पित के नाम/पद1समीर कश्यप पिता पडरू उम्र 23 वर्ष निवासी भटनार थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.) पद- माड़ डिविजन कम्यूनिकेशन टीम कमाण्डर, ईनामी 3 लाख2. बैसाखू नुरेटी उर्फ देवलाल उर्फ अमित पिता स्व. चैतू उम्र 30 निवासी सितरम थाना बांदे जिला कांकेर (छ.ग.) पद- प्रेस टीम कमाण्डर एसीएम, ईनामी 5 लाख3. फुलमति उर्फ फूलो पिता बुधरू उम्र 30 वर्ष निवासी निवासी सितरम थाना बांदे जिला कांकेर (छ.ग.) पद- एलओसएस सदस्य व प्रेस टीम सदस्य ईनामी 1 लाख4. कमल सिंह उर्फ कमलेश उसेण्डी उम्र 18 वर्ष निवासी उसेबेड़ा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर (छ.ग.) पद- बिनागुण्डा जन मिलिशिया, पार्टी सदस्य, ईनामी 1 लाखछत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति नियद नेल्लानार के वृहत प्रचार-प्रसार एवं बड़े कैडर के माओवादियों के आत्ससमर्पण पश्चात सरकार द्वारा उनको दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से पुनर्वास की प्रक्रिया की सरलता से प्रभावित होकर ये सभी माओवादी आत्मसमर्पण किये है। माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में लगातार चलाये जा रहे विकास कार्य तेजी से बनती सड़कें, गावों तक पहुँचती विभिन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। संगठन के विचारों से मोहभंग एवं मिली निराशा, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद इनके आत्मसमर्पण का बहुत बड़ा कारण है। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने उन्हें नई उम्मीद दी है। आत्मसमर्पित माओवादी क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत रहे है। आने वाले समय में और भी नक्सलियों के संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने की गोपनीय आसूचना है। आत्मसमर्पण कराने में नाराणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी, बीएसएफ का विशेष योगदान है। इस प्रकार नक्सलियों का हो रहे आत्मसर्पण से शीर्ष माओवादी कैडर के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सल मुक्त माड़ बचाव अभियान की कल्पना साकार रूप ले रहा है। एसपी नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के फायदे, घर, नौकरी ने इन्हें आकर्षित किया है। इन्होने आत्मसमर्पण माड़ एवं खुद की भलाई के लिए सोचा है, और ‘‘माड़ बचाओ अभियान” ने उन्हें अब एक नई आस दी है। माओवादी की विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते है। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084 *---
: नशे के अवैध कारोबार पर किरन्दुल पुलिस की कार्यवाही*
Wed, Apr 23, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*दिनांक: 23.04.2025**थाना: किरंदुल**जिला: द.ब. दंतेवाड़ा* *🔹नशे के अवैध कारोबार पर किरन्दुल पुलिस की कार्यवाही* *🔹आरोपी के कब्जे से नशीली दवाई 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट एवं 144 स्पास्मो कैप्शूल तथा 3000 रुपये बिक्री रकम किया गया जब्त* *🔹नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार* जिला द0ब0 दन्तेवाड़ा में अपराध पर अंकुश लगाने तथा कानुन व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से), श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से),श्री आर.के.बर्मन (रा.पु.से) द्वारा लगातार अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अनुविभागीयअधिकारी किरन्दुल श्री कपील चन्द्रा (रा.पु.से) के मार्गदशन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय कुमार यादव के नेतृत्व में दिनांक 22/04/2025 को बंगाली कैम्प किरंदुल निवासी सुभाष देबनाथ उर्फ नाटा किरन्दुल द्वारा अवैध नशीला टैबलेट व कैप्शूल बिक्री करने की सूचना पर थाना किरन्दुल की टीम बनाकर गवाहों के साथ आरोपी के घर पर रेड कार्यवाही की गई मौके पर गवाहों के समक्ष तलाशी में आरोपी के घर से 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट , 144 नग स्पास्मो कैप्सूल एवं बिक्री रक़म 3000/ रखा मिला जिसे विधीवत् कार्यवाही करते हुए उक्त नशीला टैबलेट, कैप्सूल एवं बिक्री रकम को जप्त कर आरोपी सुभाष देवनाथ उर्फ नाटा उम्र 46 वर्ष को को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना किरंदुल में धारा 21(C) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लीलाराम गंगबेर, सउनि अनिता चौधरी, प्र. आर. नुरेन्द्र भारती, आर. जोगा कुंजाम, मनोज साहू, सुभाष, देवलाल सिदार, विक्रांत साहू, म.आर. सोनिया नेताम, सुरेखा सलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169