: ओरछा विकासखण्ड के 36 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल आयोजित
Sat, May 3, 2025
तेन सिंह ठाकुर
ओरछा विकासखण्ड के 36 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल आयोजित
ग्रामीणों ने खुलकर किए मांगों और समस्या से संबंधित आवेदन
नारायणपुर, 02 मई 2025// ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से जिले के सभी 112 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज ओरछा विकासखण्ड के 36 ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जनचौपाल में नोडल अधिकारियों की ड््यूटी लगाई थी। सभी नोडल अधिकारियों ने निर्धारित ग्राम पंचायतों के जनचौपाल में उपस्थित होकर ग्रामीणों से मांगों, समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदनों को लिया और त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया। जनचौपाल कार्यक्रम क्लस्टर कोहकामेटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पांगुड, आदनार, मुरनार, गारपा, घमण्डी, कोहकामेटा, कंदाडी, झारावाही, कच्चापाल, कुंदला, कोंगे, मेटानार, गोमे एवं क्लस्टर कोडोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेड़नार, पदमकोट, कुतुल, कलमानार, कोडोली एवं कस्तुरमेटा, धुरबेड़़ा तथा क्लस्टर ओरछा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोमागाल, ओरछा, गुदाड़ी, मुरूमवाड़ा, लंका, पिड़ियाकोट, डूंगा, आदेर, कोडोली, थुलथुली, पोचावाड़ा, हान्दावाड़ा, मंडाली, जाटलूर, हिकुल, ढोडरबेड़ा एवं रेकावाया में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास, बोर खनन्, पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगों और समस्याओं को जनचौपाल में उपस्थित अधिकारियों को प्रस्तुत किया गया।कलेक्टर ममगाईं द्वारा जनचौपाल की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद व ग्राम पंचायत स्तरीय ड्यूटी लगाई गई अधिकारियों को जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायत के जनचौपाल में प्राप्त हुए आवेदनों की जनकारी जिला पंचायत के उपसंचालक, पंचायत शाखा में अनिवार्य रूप से एक दिन पश्चात् प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों द्वारा अपने-अपने निर्धारित ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं का अवलोकन किया गया। जनचौपाल में प्राप्त जनसुनवाई से संबंधित मुद्दों को शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन के इस पहल से ग्रामीणों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिला एवं सरकार के प्रति लोगांे में विश्वास बढ़ी है। विकासखण्ड ओरछा अतंर्गत सभी 36 ग्राम पंचायत में जनचौपाल के आयोजन से लोगांे में अपनी समस्या को आसानी से बताने की सुविधा मिली जिससे लोगांे में उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के अवसर पर सरपंच, सचिव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: विधायक श्री चैतराम अटामी की उपस्थिति में विश्वभारती नर्सिंग इंस्टीट्यूट में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
Sat, May 3, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट दांतेवाड़ा
विधायक श्री चैतराम अटामी की उपस्थिति में विश्वभारती नर्सिंग इंस्टीट्यूट में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न दंतेवाड़ा, 02 मई 2025। विश्वभारती नर्सिंग इंस्टीट्यूट, मोखपाल,दंतेवाड़ा में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ के क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इसमें आज पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री चैतराम अटामी एवं अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले में विश्वभारती नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिला है। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दंतेवाड़ा जिले में अब एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, जनप्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संस्था के निदेशक श्री मानस मिश्रा ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रायोजक निकाय के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने भी संस्थान के प्रयासों की सराहना की एवं भविष्य में जिले में स्वास्थ्य शिक्षा के और विस्तार की बात कही।ब्यूरो चीफ़ दांतेवाड़ारचना ठाकुरप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: मुठभेड़ में डीवीवीएम मेंबर को मार गिराया
Sat, May 3, 2025
तेन सिंह ठाकुर
मुठभेड़ में डीवीवीएम मेंबर को मार गिराया बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन के बीच गरियाबंद में मुठभेड़मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के एक DVCM को मार गिरायालगातार जवानों की एसपी निखिल राखेचा के मॉनिटरिंग में सर्चिंग जारीमौक़े से जवानों ने एक SLR ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद कियाप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084