: सरकार की पुनर्वास नीति, घर एवम नौकरी से प्रभावित हो कर तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।
Thu, Jun 12, 2025
तेन सिंह ठाकुर
सरकार की पुनर्वास नीति, घर एवम नौकरी से प्रभावित हो कर तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।
जिला नारायणपुर के माड़ क्षेत्र एवं जिला कांकेर परतापुर एरिया कमेटी अन्तर्गत सक्रिय थे आत्मसमर्पित माओवादी। इस साल कुल 103 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने किये आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक किया गया प्रदाय और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की दिलाया जायेगा सुविधाएं नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर आज दिनांक 10.06.2025 पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप पुलिस अधीक्षक के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये। आत्मसमर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाई जाएगी। माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में लगातार चलाये जा रहे विकास कार्य तेजी से बनती सड़कें, गावों तक पहुँचती विभिन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। संगठन के विचारों से मोहभंग एवं मिली निराशा, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद इनके आत्मसमर्पण का बहुत बड़ा कारण है। आत्मसमर्पित माओवादी माड़ डिविजन एवं परतापुर एरिया क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत रहे है।
आने वाले समय में और भी नक्सलियों के संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने की गोपनीय आसूचना है। आत्मसमर्पण कराने में नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी, बीएसएफ का विशेष योगदान रहा। सरकार की पुनर्वास नीति के फायदे, घर, नौकरी ने इन्हें आकर्षित किया है। इन्होने आत्मसमर्पण माड़ एवं खुद की भलाई के लिए सोचा है, और ‘‘माड़ बचाओ अभियान” ने उन्हें अब एक नई आस दी है। माओवादी की विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत
Thu, Jun 12, 2025
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत
आर्ष ठाकुरजगदलपुर , 12 जून 2025/ स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव श्री भीम सिंह भी पहुंचे, अतिथियों का स्वागत के दौरान विधायक चित्रकोट श्रीविनायक गोयल भी साथ रहे, बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी.,कलेक्टर श्री हरिस एस, एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।आर्ष ठाकुरस्टेट हेड छत्तीसगढ़8815904067
: नक्सली सहयोगी गिरफ्तार
Thu, Jun 12, 2025
⁸ब्रेकिंग न्यूजनारायणपुरतेन सिंह ठाकुर
नक्सली सहयोगी गिरफ्तारछोटेडोंगर थाना क्षेत्र में पुलिस और आईटीबीपी को बड़ी सफलताग्राम बेचा की ओर सर्चिंग पर निकली थी पुलिस पार्टीपुलिस को देख कर भागने लगा संदिग्ध, घेराबंदी कर पकड़ा गयापूछताछ में खुलासा – 7 वर्षों से आमदई एरिया कमेटी जनताना सरकार का अध्यक्ष था सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा बलों पर फायरिंग और बम विस्फोट में शामिलन्यायिक रिमांड में भेजा गया आरोपीनक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी!विज्ञापन व सामाचार के लिए संपर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर626404684