: माओवादियों की कायराना करतूत — निर्दोष ग्रामीणों की हत्या किए जाने की खबर।
Mon, Jun 23, 2025
तेन सिंह ठाकुर बीजापुरमाओवादियों की कायराना करतूत — निर्दोष ग्रामीणों की हत्या किए जाने की खबर।थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेंड्राबोर एवं एमपुर में माओवादियों द्वारा दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा घटना की तस्दीक की जा रही है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: वनमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
Sun, Jun 22, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टनारायणपुर
वनमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी अब गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती आएगी - वनमंत्री श्री कश्यप
नारायणपुर, 21 जून 2025// विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत स्वीकृत एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को आज वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत इस एंबुलेंस के लिए स्वास्थ्य विभाग को 40 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी।इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि नारायणपुर जैसे आदिवासी और आंतरिक जिले के लिए यह एंबुलेंस एक महत्वपूर्ण सौगात है। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक एंबुलेंस गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ उच्च स्तरीय अस्पताल तक सुरक्षित और त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में सक्षम है। जीवन रक्षक उपकरणों और आवश्यक दवाइयों से सुसज्जित यह एंबुलेंस अब जिलेवासियों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनेगी।उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस राज को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में सभी आवश्यक उपकरण, जीवन रक्षक दवाइयां और तकनीकी सुविधाओं की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपकरण या दवा की उपलब्धता में कोई कठिनाई आती है तो उन्हें अवगत कराये फिर वे स्वयं स्वास्थ्य मंत्री से समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करेंगे।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री रूपसाय सलाम, श्रीमती संध्या पवार, श्री बृजमोहन देवांगन, श्री सुदीप झा, श्री जैकी कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: योगा दिवस के उपलक्ष्य में जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा...
Sun, Jun 22, 2025
रचना ठाकुर कि रिपोर्ट...योगा दिवस के उपलक्ष्य में जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा...
दंतेवाड़ा के उपकेन्द्र वार्ड क्रमांक 2 में सहायक ड्रेस मेकर की छात्र द्वारा योग से रोग मुक्त कार्यक्रम किया गयाइस कार्यक्रम में वार्ड के अन्य नागरिक जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा में एवं महिलाएँ भी शामिल हुईं कार्यक्रम के प्रारम्भ में निर्देशक कामिनी पटनायक द्वारा योगा से होने वाले लाभ की जानकारी दी ।दी गई एवं योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करके कैसे खुद को रोग मुक्त किया जाए उसकी जानकारी दी गई इसके बाद सिलाई की ट्रेनर सुमित्रा ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रत्येक दिन सिलाई के पूर्व हम सभी छात्र के साथ योग करेंगी तत्परता कामिनी पटनायक द्वारा योग अभ्यास करवाया गया और कार्यक्रम की समाप्ति की गई ।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169