अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
*जिला नारायणपुर के कलेक्ट्रेट रोड घड़ी चौक में आए दिन हो रहे है दुघर्टनाएं (एक्सीडेंट)*
*पीपुल्स समाचार* *संवाददाता जिला नारायणपुर अर्जुन देवांगन*
नारायणपुर जिला आज कल हात्सो का गढ़ के लिए सुप्रसिद्ध हो गया है, खासकर नगर के सबसे व्यस्तम मार्ग सोनपुर रोड चौक से लेकर जयस्तंभ चौक और जयस्तंभ चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड चौक पंकज वैरायटी दुकान के पास जिसमें पुराना बस स्टैंड चौक से सबसे अधिक गाड़िया कलेक्ट्रेड रोड से होकर गुजरती है, जिसका कारण है, सारे सरकारी दफ्तर, जिला अस्पताल, सोनपुर जाने का मार्ग रामकृष्ण मिशन जाने का मार्ग कई दशकों से लोग इसी मार्ग का उपयोग ज्यादा करते है, क्योंकि यह मार्ग सीधा और आसन है, इसी रोड में खेल मैदान, परिसर ग्राउंड,15 अगस्त,26 जनवरी जितने भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है सभी जिले वासी इसी मार्ग का उपयोग ज्यादा करते हैं, सारे जिले के बड़े अधिकारी से लेकर राजनेता भी इसी रोड में इनका निवास है, इसलिए जिले की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस रोड की चौड़ीकरण करना बहुत ही ज्यादा जरूरत है, बीच में डिवाइडर लगाकर दोनों तरफ से आने के लिए अलग और जाने के लिए अलग अलग मार्गो का एक ही रोड में उपयोग किया जा सके, पुराना बस स्टैंड के चौक को एक बड़ा चौक बनाने की जरूरत है, जिससे आए दिन हो रहे एक्सीडेंट को रोक जा सकता है, चौक के चौड़ीकरण करने और कलेक्टर रोड को चौड़ीकरण करने से आज रोज हो रहे घटनाओं से जिला नारायणपुर वासियों को मुक्ति मिल जाएगी। शासन प्रशासन के अधिकारी से लेकर, राजनेताओं का हर 5 मिनट में आना जाना लगा रहता है, जिला अस्पताल भी इसी मार्ग में होने से एंबुलेंस की गाड़ियों को भी जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, पुराना बस स्टैंड पंकज वैरायटी दुकान के चौक में चौराहा पड़ने से यहां पर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी करने वाले को भी अपने जान का खतरा बना हुआ रहता है, क्योंकि इस चौक में ट्रैफिक पुलिस के ड्यूटी में खड़े रहने के लिए फिक्स जगह निर्धारित नहीं है, इस चौक में ट्रैफिक सिग्नल की अति आवश्यकता है, खासकर जिला नारायणपुर के बढ़ते आबादी और प्रतिदिन हजारों लौह अयस्क खदान के गाड़ियों का चलना भी कही न कही आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जल्द से जल्द, शासन प्रशासन को जिला नारायणपुर के चौक चौराहों को सुनियोजित ढंग से बनाने और राहगीरों को चलने में आसानी हो करके गंभीरता से लेते हुए इस पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि आने वाले समय में किसी के घर का कोई अनमोल व्यक्ति का इस रोड पर एक्सीडेंट का शिकार न हों जाए,
इस रोड में सबसे खतरनाक त्रिभुज आकर में बने घड़ी चौक है, त्रिकोणीय खुला मार्ग होने से राहगीरों को समझ नहीं आता कि सामने वाला अचानक से किधर मूड जाएं, सामने वाले के सोचने से पहले ही अपने दिशा को समझ नहीं पाते कि किधर आ रहा है और किधर जायेगा, आज जिला नारायणपुर को जिला बने 2 दशक से ऊपर होने को जा रहा है पर विकास के नाम पर जिला नारायणपुर में आम जनता को सुरक्षा की दृष्टि नाम मात्र का है, जिले में कई करोड़ विकास के नाम पर आते है, पर जिला नारायणपुर का कब विकास होगा, ये तो भगवान भरोसे है, जिला नारायणपुर का विकास तो दिन दुगनी रात चौगुनी यहां के बड़े बड़े पूंजीपति और रसूखदारों और राजनेताओं का हो रहा है, लेकिन आम जनता को बस बड़े बड़े सपने दिखाकर ठगा जा रहा है,
आज जिला नारायणपुर को सबसे अधिक अंतागढ़ से नारायणपुर और नारायणपुर से कोंडागांव और नारायणपुर से ओरछा रोड को बनाने की जरूरत है, जब से आमदाई खदान छोटेडोंगर और रावघाट लौह अयस्क खदानों के खुलने से जैसे नारायणपुर के आम जनतावों का जीना हराम सा हो गया है, और इस रोड के खराब होने से लोकर व्यापारियों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, इसलिए जिला नारायणपुर के चौमुखी विकास के लिए आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द अतिशीघ्र जिला नारायणपुर के चौक चौराहों का ट्रैफिक सिग्नल लगाकर चालू किया जाए और सभी चौक चौराहों में लगे कैमरे को अच्छे से मेंटेनेंस भी किया जाए, नहीं तो पता चलता है कि जिस स्थान पर एक्सीडेंट हुआ है, या कोई और घटना वहां का कैमरा ही बंद पड़ा है, तो ऐसे लापरवाही पूर्वक शासन प्रशासन के जिम्मेदार कर्मचारी से लेकर जिम्मेदार अधिकारी को समय समय पर इसकी जांच पड़ताल करते रहना चाहिए, जिससे आम जनता को सुरक्षा की गारंटी दे सके।****
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527