तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : देवी-देवताओं और माता पहुंचनी के भव्य सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
Sat, Jan 24, 2026
देवी-देवताओं और माता पहुंचनी के भव्य सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
नारायणपुर : जिले में स्थित माता मंदिर में आज बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और अटूट आस्था का संगम जिले में देखने को मिला- यहाँ माता पहुंचनी सहित विभिन्न ग्रामों के देवी-देवताओं का भव्य सम्मेलन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ- इस पारंपरिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए।नारायणपुर नगर के अंचल में देवी-देवताओं के सम्मेलन की परंपरा सदियों पुरानी है-आज के आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से देवी-देवताओं के विग्रह-लाठ और आंगा देव अपने पारंपरिक पुजारी गायता और सिरहा-गुनिया के साथ आयोजन स्थल पर पहुँचे टिमकी- मोहरी और ढोल की थाप पर थिरकते ग्रामीणों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माता पहुंचानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई-जहाँ ग्रामीणों क्षेत्र और नगर ने में खुशहाली और अच्छी फसल की कामना करते नजर आऐ।यह सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं- बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक भी रहा- आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के सम्मेलनों से आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है।हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है-माता पहुंचनी के आशीर्वाद से आज पूरा क्षेत्र एक सूत्र में बंधा नजर आया।प्रशासनिक व्यवस्था।भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए - ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया ताकि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो...,
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Color Heading... : draft title
Sat, Jan 24, 2026
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान
कोंडागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, रेनू प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में दिनांक 16 जनवरी से 30 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग (जिला महिला सशक्तिकरण) के द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों एवं उनके हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जिले भर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम, अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता 2023’ तथा ’भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध विशेष अधिकार, मिशन शक्ति के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न योजनाए एवं सेवाओं (जैसे वन स्टॉप सेंटर, जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब), शक्ति सदन तथा सखी निवास आदि) के प्रति जागरूकता, महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक शिकायत पोर्टल ई बॉक्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना, आपातकालीन सेवाओं (जैसे महिला हेल्पनलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098) के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु 15 दिवसीय का अभियान चलाया रहा है। जागरूकता अभियान के तहत जिला एवं विकासखंड स्तर पर चिन्हांकित कन्या आवासीय आश्रम, छात्रवास, कन्या आवासीय आश्रम, में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बेलगांव, कोण्डागांव, बड़े कुरूसनार, केशकाल, बड़ेडोंगर एवं विकासखण्ड मुख्यालय व पंचायतों, विद्यालयों, आगंबाड़ी केन्द्रों इत्यादि स्थानों में किया गया।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मुलन पर जानकारी, गुड टच बेड टच, पोषण आहार, पोषण पेटी, बाल संदर्भ योजना, महिला सशक्तिकरण, महिला उत्पीड़न, हेल्प लाइन नंबर 181,1098,1930, मोबाईल से होने वाले दुष्परिणाम, सी बॉक्स पोर्टल एवं विभागीय जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के समापन में ’बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ’ दिलाई गई। साथ ही गीत, कविता, भाषण आदि गतिविधियां कराई गई और विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधी, महिला एवं बाल विकास विभाग (जिला महिला सशक्तिकरण हब) से रीना ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक माधुरी उसेण्डी, जेण्डर विशेषज्ञ, छात्रावास, कन्या आश्रम अधीक्षिका, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं, चाइल्ड लाईन टीम, नवा बिहान, सखी वन स्टाप सेन्टर, लावलीहुड के मास्टर ट्रेनर एवं समस्त प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
रचना ठाकुर दंतेवाडा : जिले की मेधावी छात्रा रमशीला नाग प्रदेश के राज्यपाल द्वारा हुई सम्मानित
Fri, Jan 23, 2026
जिले की मेधावी छात्रा रमशीला नाग प्रदेश के राज्यपाल द्वारा हुई सम्मानित
दंतेवाड़ा, 23 जनवरी 2026। रायपुर के लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सम्मानित किया गया। इस क्रम मेें छू लो आसमान संस्थान की छात्रा कुमारी रमशीला नाग भी सम्मानित हुई।
ज्ञातव्य है कि जिले की छात्रा कुमारी रमशीला नाग माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में पूरे राज्य में 9वां स्थान अर्जित कर पूरे जिले का गौरवान्वित किया था। उक्त कार्यक्रम में मेधावी छात्रा कुमारी रमशीला नाग को राज्यपाल द्वारा डेढ़ लाख रूपये चेक और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने भी उक्त मेधावी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
रचना ठाकुर
ब्यूरोचिफ दंतेवाड़ा