: द्वितीय चरण के तहत 20 फरवरी को कटेकल्याण ब्लॉक में होगा मतदान*
Ten Singh Thakur
Thu, Feb 20, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025*
*द्वितीय चरण के तहत 20 फरवरी को कटेकल्याण ब्लॉक में होगा मतदान*
*मतदान केंद्रों के लिये मतदान दल हुए रवाना*
दंतेवाड़ा, 19 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के कटेकल्याण ब्लॉक में 20 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। इस परिप्रेक्ष्य में आज द्वितीय चरण के मतदान के लिये मतदान दलों को कटेकल्याण जनपद पंचायत भवन स्थित स्ट्रांग रूम सह वितरण केन्द्र से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी मतदान सामग्रियों का मिलान कर सम्बन्धित सेक्टर ऑफिसर के नेतृत्व में निर्धारित रुट के बसों के जरिये अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। इस मौके पर निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
इस संबंध में पंचायत उप संचालक श्री मिथिलेश किसान ने बताया कि इस दूसरे चरण में कटेकल्याण ब्लॉक अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 02, जनपद पंचायत सदस्य हेतु 10, सरपंच प्रत्याशी के 27 और 86 पंच प्रत्याशियों का निर्वाचन होगा। उक्त द्वितीय चरण में 20 फरवरी को मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 64 मतदान दलों के 331 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिये जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पर्याप्त जवानों की तैनाती की गयी है। वहीं सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराये जाने हेतु सेक्टर ऑफिसर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा
रचना ठाकुर
7000297169

7000297169Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन