Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : भालुओं के हमले से ग्रामीण गोरा राम गोटा गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों मे दहशत।

भालुओं के हमले से ग्रामीण गोरा राम गोटा गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों मे दहशत।

नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक में ग्राम हरवेल, ग्राम पंचायत जाटलूर से एक मामला सामने आया ,जहां ग्रामीण गोरा राम गोटा को तीन भालुओं ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, 45 वर्षीय ग्रामीण गोरा राम गोटा जब सुबह 10 बजे अपने खेत की ओर जा रहा था , रास्ते में घने जंगलों के बीच तीन भालूओं ने गोरा राम गोटा पर ताबड़तोड़, प्राण घातक हमला कर दिया, अचानक हमले से उसके सिर,पैर तथा हाथ पर गंभीर चोट आई है चीखने चिल्लाने पर भालु जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों की मदद से गोरा राम गोटा को जाटलुर सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप लाया गया , आईटीबीपी के जवानों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 108 वाहन की मदद से नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसके उपचार करने ,टांका लगाने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल जगदलपुर रेफर कर दिया गया।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन