घातक हत्यारों का जखीरा बरामद : दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बारसूर के जंगलों में नक्सली डम्प का भंडाफोड़
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 6, 2026
दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बारसूर के जंगलों में नक्सली डम्प का भंडाफोड़
कोहकाबेड़ा-बुरदूम के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया।दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने चलाया सर्चिंग अभियान । सर्च अभियान में जिला बल, DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF की संयुक्त टीमें ने भाग लिया।05 अक्टूबर से मंगनार, बुरदूम, तोड़मा और कोहकाबेड़ा क्षेत्र में चल रहा था एरिया डोमिनेशन, एरिया डोमिनेशन के द्वारा आत्म समर्पित नक्सलियों के द्वारा संभावित डम्प की जानकारी मिली। और 06 अक्टूबर सुबह करीब 6:30 बजे सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डम्प।डम्प में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया घातक हथियार एवं नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, पुलिस द्वारा डंप की जांच कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
प्रधान संपाद - तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन