: स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल बखरूपारा के बच्चे माडल को लेकर मेला में भटकते रहे।
Ten Singh Thakur
Wed, Feb 19, 2025
स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल के बच्चे माडल को लेकर मेला में भटकते रहे।
एक ओर बच्चों की वार्षिक परिक्षा शिर पर हैं वहीं प्राचार्य की मनमानी का शिकार स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल के बच्चियां हो रही है। जिला कार्यालय के स्पष्ट आदेश न होने के बावजूद स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल के बालिकाओं से जबरदस्ती माडल बनवाया गया इतना ही नहि सुबह से बच्चे माडल को ले कर भूखे प्यासे यहां वहां भटकते रहे, माडल को रखने के लिऐ किसी प्रकार का टेंट या स्टाल की कोई व्यवस्था भी नहि थी। प्राचार्य के इस मनमानी रवैया से पालकों में काफी रोस है तथा स्कूल प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़ा होता है कल जब स्कूल खुलेगी तो पालकों द्वारा सवाल जवाब जरुर होगा , एसे गैर जिम्मेदार आधिकारी के द्वारा बच्चियों को मेला स्थल मे भटकने के लिऐ छोड़ देना जांच का विषय है इसकी जवाबदारी तय होनी ही चाहिए।
जिला कार्यालय के निर्देश पर नारायणपुर विश्व प्रसिद्ध मावली मेला मे विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों , विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है लोगों को जागरूक करने के नियत से विभिन्न स्टालों के माध्यम से प्रदर्शनी लगाया गया है वहीं बच्चों की परीक्षा को देखते हुऐ स्पष्ट आदेश न होने के बावजूद बच्चियों को मेला स्थल में भटकने के लिऐ छोड़ना कहां तक उचित है
जिले के कलेक्टर महोदया जी एवम स्थानीय विधायक, वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय केदार कश्यप जी से निवेदन हैं कि तत्काल स्वयं संज्ञान लेकर एसे गैर जिम्मेदार आधिकारी (प्राचार्य) पर जवाबदेही तय हो।
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन