Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत

जांजगीर चांपा 15 अक्टूबर। सोनियापाठ में स्व राजाराम राठौर के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत कथा श्रवण करने पहुंचे। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर , , दिलेश्वर राठौर उपाध्यक्ष नगर पंचायत सारागांव, रामविलास राठौर जांजगीर,भगवान दास गढेवाल,बजरंग डीडवानिया, हरीश पांडेय, राजू शर्मा, राजेश अग्रवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर, धीरेन्द्र बाजपेई, मुकेश साधवानी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, प्रबोध राठौर एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अविनाश राठौर निक्की राठौर, उपस्थित रहे। डॉक्टर महंत ने अनिल राठौर, किशोर राठौर एवं परिवार के साथ तस्वीर भी साझा की।

ब्यास पीठ से आशीर्वाद लेने एवं पूजा करने के बाद सीधे मां सोनियापठीन दाई मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन