✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण शीघ्र करें - कलेक्टर
Ten Singh Thakur
Wed, Oct 21, 2026
जांजगीर-चांपा, 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, राज्योत्सव की तैयारियों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर महोबे ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि आवेदक की समस्या का वास्तविक समाधान किया जाए। शिकायत बंद करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित नागरिक की समस्या वास्तव में दूर हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को निराकरण के बाद शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर उसकी संतुष्टि की जानकारी लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सबसे महत्वपूर्ण है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन