Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

: ग्रामीण मतदाताओं ने प्रथम चरण के मतदान करने के लिये दिखाया अपार उत्साह

  रचना ठाकुर की रिपोर्ट त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25   ग्रामीण मतदाताओं ने प्रथम चरण के मतदान करने के लियअपार उत्साह   पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने किया मतदान दंतेवाड़ा, 17 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के तहत जिले में आज प्रथम चरण के लिये दो ब्लॉक दन्तेवाड़ा और गीदम में मतदान सम्पन्न हुई। इस दौरान ग्रामीण मतदाताओं ने मतदान करने के लिये अपार उत्साह दिखाया और अपने-अपने ईलाके के मतदान केंद्रों में सुबह से ही कतारबद्ध होकर मताधिकार का उपयोग किया। इन ग्रामीण मतदाताओं का उत्साह उस वक्त दुगुना हो गया, जब पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने चितालंका स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 19 में मतदान किया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने उंगली में अमिट स्याही का चिन्ह दिखाते हुए मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की और शत-प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं से मतदान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया। ज्ञातव्य है कि पंचायत के उप संचालक श्री मिथिलेश किसान ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में जिले के दो ब्लॉक दन्तेवाड़ा और गीदम के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर आज मतदान सम्पन हुई। जिसमें 6 जिला पंचायत सदस्य,25 जनपद पंचायत सदस्यों सहित 89 सरपंचों के साथ ही अनेक पंचों के निर्वाचन हेतु ग्रामीण मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उक्त दोनों ब्लॉकों में मतदान सम्पन्न कराने के लिये 198 मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। इसके साथ ही सेक्टर आफिसर्स, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। वहीं शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ मतदान संपन्न कराये जाने हेतु जिला पुलिस बल, डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को तैनात किया गया था। इस दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये नगर सेना के जवानों ने भी सहयोग प्रदान किया। जिला ब्यूरो प्रमुख रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन