Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

बज उठी रण भेरी : रायपुर में होगा महिला T20 क्रिकेट मुकाबला , भारतीय महिला टीम 11 को और जिम्बाब्वे की टीम 12 को रायपुर पहुंचेगी।

रायपुर में होगा महिला T20 क्रिकेट मुकाबलाछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच T20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के तहत 16, 18 और 20 तारीख को तीन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। CSCS के डायरेक्टर विजय शाह ने सीरीज को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन होगी। टिकटों की बिक्री 12 तारीख को शाम 4 बजे से शुरू होगी। लोअर स्टैंड की सभी टिकटों की कीमत 250 रुपये निर्धारित की गई है

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 11 तारीख को और जिम्बाब्वे की महिला टीम 12 तारीख को रायपुर पहुंचेगी।

महिला T20 क्रिकेट सीरीज को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। CSCS के डायरेक्टर विजय शाह ने NGT की गाइडलाइन और मैच आयोजन की अनुमति को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट से मैच आयोजित करने की अनुमति मिल गई है। पर्यावरण से जुड़े कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इनमें STP, बोरवेल और पानी के इस्तेमाल को लेकर पर्यावरण विभाग की ओर से आवश्यक रूपरेखा तैयार की जाएगी।

वहीं, दर्शकों को खाने-पीने की चीजें निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने को लेकर विजय शाह ने कहा कि हर बार वेंडर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है। ओवररेटिंग पर नजर रखने के लिए टीम तैनात रहती है। पानी की व्यवस्था के लिए हर रो में वाटर फिल्टर लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी, ताकि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।विजय शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार विद्यार्थियों के लिए टिकटों में कोई अलग से छूट नहीं दी जाएगी।

प्रधान संपाद - तेन सिंह ठाकुर

Tags :

समाचार और विज्ञापन के लिए सपर्क करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन