Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

: पीएचसी बेनूर के औचक निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर फार्मासिस्ट बर्खास्त

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर पीएचसी बेनूर के औचक निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर फार्मासिस्ट बर्खास्त   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी — स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल    छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फार्मेसी स्टोर में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते पदस्थ फार्मासिस्ट श्री अरसद रिजवी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। निरीक्षण के समय स्टोर में एक्सपायरी और बिना एक्सपायरी की दवाइयां एक साथ रखी हुई पाई गईं। इसके अतिरिक्त स्टॉक रजिस्टर का संधारण भी नहीं किया गया था। धूल से ढकी दवाइयों की स्थिति और एक्सपायरी दवाइयों का संग्रहण स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत चिंताजनक पाया गया। यह कृत्य सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के विपरीत एवं दाण्डिक अपराध की श्रेणी में आता है। मंत्री श्री जायसवाल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए संबंधित फार्मासिस्ट को नियुक्ति आदेश की शर्तों के कंडिका क्रमांक 10 के तहत सेवा से तत्काल पृथक करने का आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त न करने का स्पष्ट संदेश देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264047085

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन