: सेवानिवृत्त हुए 18 शासकीय सेवकों को प्रदान किया गया पेंशन प्राधिकार पत्र
Ten Singh Thakur
Fri, Jan 31, 2025
तेन सिंह ठाकुर
सेवानिवृत्त हुए 18 शासकीय सेवकों को प्रदान किया गया पेंशन प्राधिकार पत्र
जगदलपुर, 31 जनवरी 2025/ कलेक्टोरेट के आस्था सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में 18 सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों को पीपीओ प्रदान किया गया। इस मौके पर सयुंक्त संचालक कोष-लेखा एवं पेंशन श्री कमलेश रायस्त ने सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों की स्वस्थ और सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पुष्पमाला एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि जनवरी माह में सेवानिवृत्त 23 शासकीय सेवकों में से 18 को पेंशन प्राधिकार पत्र जारी की गई है। शेष शासकीय सेवकों का आवश्यक कार्यवाही के बाद जल्द ही पीपीओ जारी किया जाएगा। इस दौरान जिला कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त शासकीय सेवक और उनके परिजन मौजूद थे। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति हो रहे शासकीय सेवकों ने भी अपने अनुभव को साझा किया और शासन-प्रशासन के द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजन को सराहनीय पहल निरूपित करते हुए आभार व्यक्त किए।
विज्ञापन एवम समाचार के लिए संपर्क करें
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन