Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक का आयोजन

: राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता मणिपुर ने महाराष्ट्र को 6-1 और ओडिशा ने झारखंड को 4-0 से हराया 

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
नारायणपुर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता मणिपुर ने महाराष्ट्र को 6-1 और ओडिशा ने झारखंड को 4-0 से हराया राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता मणिपुर ने महाराष्ट्र को 6-1 और ओडिशा ने झारखंड को 4-0 से हराया
  नारायणपुर, 12 दिसम्बर 2024// राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में मणिपुर ने महाराष्ट्र को 6-1 से करारी शिकस्त दी। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस मैच में मणिपुर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 10वें मिनट में मणिपुर की दंगमेई ग्रेस (जर्सी नंबर 13) ने पहला गोल दागा, जबकि 14वें मिनट में प्रियंका देवी (जर्सी नंबर 22) ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।   द्वितीय हाफ में महाराष्ट्र ने वापसी की कोशिश की और 57वें मिनट में सुमैया शेख ने एक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। लेकिन इसके बाद मणिपुर ने जोरदार खेल दिखाया। प्रियंका देवी ने 63वें और 72वें मिनट में दो और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर 4-1 कर दिया। मणिपुर की हेमन सिल्की देवी ने 74वें मिनट में और असेम रोजा देवी ने 82वें मिनट में गोल कर टीम की जीत को 6-1 पर समाप्त किया। प्रियंका देवी को "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया।   दूसरे मैच में झारखंड और ओडिशा की टीमें आमने-सामने थीं। मैच के 10वें मिनट में ओडिशा की सुभद्रा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में ओडिशा की ओर से मोनिका मिंज (51वां मिनट), सुमित्रा हेम्ब्रेम (59वां मिनट) और मनीषा नाईक (80वां मिनट) ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। झारखंड की टीम कोई गोल करने में असफल रही और ओडिशा ने शानदार जीत दर्ज की। मनीषा नाईक को "प्लेयर ऑफ द मैच" घोषित किया गया। तीसरे दिन के मुकाबलों में मणिपुर और ओडिशा ने जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत किया। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन