सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर में जल्द हो शांति समिति की बैठक, सामाजिक सौहार्द और त्योहारों की तैयारियों को लेकर प्रशासन से मांग
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 6, 2026
.नारायणपुर
नारायणपुर में जल्द हो शांति समिति की बैठक, सामाजिक सौहार्द और त्योहारों की तैयारियों को लेकर प्रशासन से मांग
नारायणपुर। आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में शांति समिति की बैठक शीघ्र आयोजित किए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिला शांति समिति की बैठक करीब चार माह पूर्व आयोजित हुई थी। इसके बाद अब तक बैठक नहीं हो पाई है। वहीं आगामी दिनों में नवरात्रि पर्व के साथ ही दशहरा और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं।
इन पर्वों के दौरान नगर में सामाजिक सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा किया जाना जरूरी है। पत्र में कहा गया है कि सभी समाज प्रमुखों एवं संबंधित लोगों की बैठक बुलाकर त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और आपसी समन्वय पर चर्चा की जाए।
पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि शीघ्र जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए, ताकि नारायणपुर में सामाजिक समरसता एवं शांतिपूर्ण वातावरण के साथ आगामी पर्व संपन्न कराए जा सकें।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
9424287527
Cgfastnews24mpcg
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन