सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर में अबुझमाड़िया समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित, फागूराम नुरेटी बने अध्यक्ष
Ten Singh Thakur
Mon, Oct 19, 2026
नारायणपुर में अबुझमाड़िया समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित, फागूराम नुरेटी बने अध्यक्ष*
शिक्षा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और युवा विकास को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर
नारायणपुर, 18 अक्टूबर 2026। अबुझमाड़िया समाज कल्याण एवं विकास समिति, जिला नारायणपुर की बैठक 18 अक्टूबर को आश्रम रोड स्थित अबुझमाड़िया समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से समाजहित में कार्य करेगी।
समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, फागूराम नुरेटी को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जयलाल नुरेटी और मलेश मण्डावी को उपाध्यक्ष, मंगडूराम नुरेटी को सचिव, राजुराम पोटाई को सह-सचिव तथा कारिया राम उसेण्डी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा लच्छूराम कोर्राम को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नवीन कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी
- अध्यक्ष: फागूराम नुरेटी
- उपाध्यक्ष: जयलाल नुरेटी एवं मलेश मण्डावी
- सचिव: मंगडूराम नुरेटी
- सह-सचिव: राजुराम पोटाई
- कोषाध्यक्ष: कारिया राम उसेण्डी
- प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी: लच्छूराम कोर्राम
इसके साथ ही समिति में कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों और सलाहकारों को भी जिम्मेदारी दी गई है। अधिसूचना में अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
समाज के सर्वांगीण विकास पर रहेगा फोकस
नवीन कार्यकारिणी का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। इसके साथ ही शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के विकास के लिए आवश्यक कार्यों एवं गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
समिति ने समाज के सभी सामाजिक बंधुओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों से नवीन कार्यकारिणी को सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने की अपेक्षा की है, ताकि समाज के विकास एवं हित में सामूहिक रूप से कार्य किया जा सके।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
9424287527
Cgfastnews24mpcg
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन