सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर अंडर-19 क्रिकेट टीम का विजयी आगाज, रायगढ़ को 134 रन से हराया
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 13, 2026
नारायणपुर अंडर-19 क्रिकेट टीम का विजयी आगाज, रायगढ़ को 134 रन से हराया
कवर्धा में खेले गए मुकाबले में नारायणपुर ने बनाए 283 रन, 15 अक्टूबर को सरगुजा से होगा अगला मुकाबला
नारायणपुर, 13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 वनडे प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में नारायणपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ को 131 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ ही नारायणपुर की टीम ने नए सत्र की शुरुआत जीत के साथ की है।
13 अक्टूबर 2026 को कवर्धा में खेले गए 50 ओवर के मुकाबले में नारायणपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 283 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में रायगढ़ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। इस तरह नारायणपुर ने 134 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बस्तर अंचल के नारायणपुर जैसे जिले के लिए यह जीत उत्साह बढ़ाने वाली है। युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम के इस प्रदर्शन को खिलाड़ियों की मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।
कोचों की रही अहम भूमिका
टीम की सफलता में मुख्य कोच करनदीप सिंह सग्गू और सह-कोच गौरी शंकर पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों कोचों ने खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से तैयार करने, खेल की बारीकियां समझाने और मुकाबले के लिए प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई।
15 अक्टूबर को सरगुजा से अगला मुकाबला
नारायणपुर की टीम अब 15 अक्टूबर 2026 को सरगुजा के खिलाफ मैदान में उतरेगी। पहले मुकाबले में मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। अब खिलाड़ियों की नजर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने पर रहेगी।
जिला क्रिकेट संघ नारायणपुर के पदाधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों और कोचों को इस जीत पर बधाई देते हुए आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
सह संपादक
अर्जुन देवांगन
संपर्क: 9424287527
CGFastNews24 M.P.-C.G.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन