Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

तेन सिंह ठाकुर : मंत्रीकेदार कश्यप ने किया अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के 5वें संस्करण का पोस्टर विमोचन; वैश्विक मंच पर अबूझमाड़ क

मंत्रीकेदार कश्यप ने किया अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के 5वें संस्करण का पोस्टर विमोचन; वैश्विक मंच पर अबूझमाड़ के पीस ऑफ मैराथन की बनी अलग पहचान।

अबूझमाड़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का उद्देश्य।

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 25 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।

21 किमी दौड़ के विजेताओं को मिलेंगे लाखों रुपए के नगद पुरस्कार।

आज दिनांक 06.11.2025 को खोड़गांव में माननीय श्री केदार कश्यप, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक नारायणपुर द्वारा नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ को वैश्विक समाज में पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पांचवे संस्करण का पोस्टर विमोचन किया गया। यह मैराथन अबूझमाड़ की मावली माता की पावन धरा के प्राकृतिक सौंदर्य, झील, झरने, अनूठे जनजातीय जीवन शैली और लोक संस्कृति को विश्व पटल पर परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप ने सभी नागरिकों से इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनाते हुए अधिकाधिक सहभागिता करने का आह्वान किया, ताकि अबूझमाड़ मैराथन को एक सफल और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जा सके। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन 25 जनवरी 2026 को होगा, जिसमें 21 किलोमीटर दौड़ के साथ लाखों रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन