✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : कृष्णा विहार कालोनी में 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे शारदीय नवरात्रि में विविध आयोजन।
Ten Singh Thakur
Thu, Oct 8, 2026
जांजगीर 08 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर कृष्णा विहार कॉलोनी में 11 से 20 अक्टूबर तक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। आयोजन में कालोनी के सभी आयु वर्ग के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं, पारिवारिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
कार्यक्रमों की शुरुआत 11 अक्टूबर को मूर्ति स्थापना के साथ होगी। इसी दिन रात्रि में वसुधैव कुटुंबकम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए परिवारों का परिचय कराने के साथ परिसर के विकास एवं उत्थान को लेकर संवाद होगा। 12 अक्टूबर को मेहंदी प्रतियोगिता तथा रात्रि में कौन बनेगा लखपति कार्यक्रम होगा। 13 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान एवं अभिक्षमता प्रतियोगिता और रात्रि में जगराता आयोजित किया जाएगा। 14 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां, फैंसी ड्रेस एवं गायन प्रतियोगिता होंगी। 15 अक्टूबर को बचपन दोबारा गेम शो आयोजित किया जाएगा। 16 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता के साथ डांडिया-गरबा नाइट का आयोजन होगा। 17 अक्टूबर को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता एवं जबकि रात्रि में डांडिया-गरबा नाइट आयोजित की जाएगी। 18 अक्टूबर को मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी एवं इन द स्पॉट आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी तथा 19 अक्टूबर को नृत्य प्रतियोगिता होगी।
नवरात्रि उत्सव का समापन 20 अक्टूबर को भव्य रामदरबार एवं दशानन दहन के साथ होगा। आयोजन को लेकर कृष्णा विहार में उत्साह का माहौल है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन