Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

सह संपादक अर्जुन देवांगन : जिला नारायणपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत “जोश टीम” का शुभारंभ

जिला नारायणपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत “जोश टीम” का शुभारंभ

*टीबी मुक्त पंचायतों, निक्षय मित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, टीबी चैंपियनों एवं युवाओं का हुआ सम्मान**

नारायणपुर, 08 अक्टूबर 2026।

टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक **08 अक्टूबर 2026** को जिला नारायणपुर में **“जोश टीम”** का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ टी .आर. कुंवर जी के दिशा-निर्देश में जिला पंचायत सभा कक्षर में **जिला क्षय उन्मूलन केंद्र, नारायणपुर** द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ **सेंट्रल टीबी डिवीजन द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम** के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री **श्री जे. पी. नड्डा** की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम से जुड़कर जिले में भी जोश टीम के शुभारंभ की गतिविधियां संपन्न की गईं। स्थानीय स्तर पर **श्री इंद्रजीत बघेल** नगर पालिका अध्यक्ष नारायणपुर के करकमलों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अभी 2025 में 28 पंचायत टीबी मुक्त हो चुके है।

कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली **टीबी मुक्त पंचायतों—टिमनार, बाकुलवाही, तुरढा, कोरेंडा, खोड़गांव एवं करमरी** के कुल 06 पंचायतों को प्रथम फेज में सरपंचों को सम्मानित किया गया। पंचायत स्तर पर टीबी की पहचान, जांच, उपचार एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इसके साथ ही टीबी मरीजों को **फूड बास्केट का वितरण** किया गया तथा टीबी मरीजों के उपचार एवं पोषण सहयोग में योगदान देने वाले **निक्षय मित्रों** को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली **मितानिन/स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं टीबी चैंपियनों** को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान को सम्मानित किया गया

**युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगी टीबी उन्मूलन की मुहिम**

कार्यक्रम में **NCC एवं MY Bharat के विद्यार्थियों** को “जोश टीम” का हिस्सा बनने हेतु सम्मानित किया गया। युवाओं को टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच, उपचार के प्रति जागरूकता तथा समाज में टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। युवाओं की सहभागिता से टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में **डॉ. अभिषेक बनर्जी**, व्यापारी संघ के सदस्य **श्री सतीश अग्रवाल** एवं पत्रकार **श्री राम साय कश्यप** उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में टीबी के लक्षणों, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला नारायणपुर से **जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. बी. एन. बरपुरिया**, जिला मलेरिया सलाहकार **श्री परमानंद बघेल**, जिला समन्वयक **श्री जयदीप देवांगन**, जिला पीपीएम समन्वयक **श्री द्वारिका साहू**, पिरामल फाउंडेशन से **श्री भुजबल सिंह**, टीबी चैंपियन **सुश्री रेवती मंडावी एवं सुश्री संगीता उईके** सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन, निक्षय मित्र, पंचायत प्रतिनिधि, NCC एवं MY Bharat के विद्यार्थी तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में **कुल लगभग 90 लोगों की गरिमामय उपस्थिति** रही। उपस्थित सभी लोगों ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने तथा जिले को टीबी मुक्त बनाने में सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया।

**जिला क्षय उन्मूलन केंद्र, नारायणपुर** द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना अथवा भूख कम लगना जैसे लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। **टीबी की समय पर पहचान और पूरा उपचार ही टीबी मुक्त समाज की आधारशिला है।

सह संपादक

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन