Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : महामहिम राष्ट्रपति का बस्तर आगमन पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं गौरव का क्षण: सांसद महेश कश्यप

महामहिम राष्ट्रपति का बस्तर आगमन पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं गौरव का क्षण: सांसद महेश कश्यप।जगदलपुर : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर आगामी 23 अक्टूबर को देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जगदलपुर आगमन हो रहा है। बस्तर लोकसभा सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने महामहिम राष्ट्रपति के इस प्रवास को पूरे बस्तरवासियों के लिए अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक अवसर बताया है l सांसद महेश कश्यप ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति का यह दौरा बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान प्रदान करेगा।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को सुबह जगदलपुर आगमन के पश्चात सबसे पहले प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर बस्तर व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगी। इसके बाद वे बस्तर दशहरा के तहत आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'मुरिया दरबार' में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। यहाँ वे बस्तर की पारंपरिक व्यवस्था के संवाहक मांझी चालकी समुदाय के लोगों एवं समाज प्रमुखों से मुलाकात करेंगी। मुरिया दरबार के पश्चात जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित भव्य सार्वजनिक कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी।सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मां मावली दंतेश्वरी को समर्पित बस्तर दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि बस्तर की समृद्ध जनजातीय आस्था,सामाजिक परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक हैl रियासत काल से चली आ रही 'मुरिया दरबार' की परंपरा में मांझी,मुखिया और जनजातीय समाज अपनी बातें एवं आवश्यकताएं रखते आए हैंl राजशाही समाप्त होने के बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी प्रशासनिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह परंपरा आज भी पूरी निष्ठा से जारी है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्ष इस ऐतिहासिक आयोजन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही थी। अब देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का आगमन बस्तर की लोक परंपराओं व संस्कृति को देश दुनिया में एक नया मुकाम देगा।राष्ट्रपति जी के ऐतिहासिक दौरे को लेकर बस्तर जिला प्रशासन एवं दशहरा समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां भव्य स्तर पर पूरी की जा रही हैं।

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन