Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

: नगरीय निर्वाचन में महिला शक्तियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका, उत्साह के साथ हुई रवानगी*

  रचना ठाकुर की रिपोर्ट*नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025*

*सम्पूर्ण जिले में 336 मतदान कर्मियों द्वारा निभाया जाएगा निर्वाचन दायित्व*

  1. *नगरीय निर्वाचन में महिला शक्तियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका, उत्साह के साथ हुई रवानगी*
दंतेवाड़ा, 10 फरवरी 2025। नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत कल 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निर्वाचन मतदान के सिलसिले में मुख्यालय के डाइट परिसर पर मतदान दलों की रवानगी संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि सभी मतदान दलों में महिला कर्मचारियों की संख्या पुरूषों के मुकाबले अधिक है। इस क्रम में नगर पालिका परिषद क्षेत्र दंतेवाड़ा में 15 वार्ड है, जिसके लिए कुल 17 मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां कुल 68 मतदान कर्मी द्वारा निर्वाचन दायित्व निभाया जाएगा। इसी प्रकार बचेली नगर पालिका क्षेत्र के 18 वार्ड में 19 मतदान केन्द्र 76 मतदान कर्मी तैनात रहेगें। जबकि किरंदुल नगर पालिका के 18 वार्डो में 18 मतदान केन्द्र 78 मतदान कर्मी, गीदम नगर पंचायत 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्र तथा बारसूर नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्डो में 15 मतदान केंद्र बनाए गए जहां क्रमषः 60-60 मतदान कर्मियों द्वारा निर्वाचन कार्यो का संपादन किया जाएगा। इस प्रकार पूरे जिले के नगरीय निकाय में कुल 336 मतदान कर्मी निर्वाचन कार्य में अपना योगदान देगें। बहरहाल उपरोक्त सभी नगरीय निकाय निर्वाचन में आज रिटर्निंग ऑफिसर के उपस्थिति में मतदान दलों को सामग्री वितरण किया जा कर रवाना किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के.बर्मन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मूलचंद चोपड़ा, और निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। जिला ब्यूरो प्रमुख रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन