दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया। : डिप्टी कलेक्टर पर FIR पत्नी ने करोड रुपए नगदी और लग्जरी कार मांगने का लगाया आरोप
Ten Singh Thakur
Mon, Oct 12, 2026
डिप्टी कलेक्टर पर FIR पत्नी ने करोड रुपए नगदी और लग्जरी कार मांगने का लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है पत्नी की शिकायत पर मामले में अपराध दर्ज कर जांच जारी ।छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है डिप्टी कलेक्टर की पत्नी की शिकायत पर या कार्रवाई की गई रायपुर के महिला थाने में की, शिकायत में डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने बताया की शादी के बाद से ससुराल वाले करोड़ों रुपए नगदी ,और लग्जरी कार मायके से लाने का दबाव बना रहे थे जब विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट की पीड़िता की। पीड़िता के शिकायत पर थाने में धारा 85,3 (5 )115(2 )BNS का अपराध दर्ज कर आगे की जांच करवाई की जा रही है।
शिकायत में क्या कुछ लिखा है पढ़ें
मैं वर्तमान में अपने मायके ग्राम भानसोज आरंग में रहती हूं मेरा विवाह जोधापुर वार्ड धमतरी निवासी कोमल सिंह बंजारे के पुत्र मनोज बंजारे के साथ 12 जुलाई 2026 को सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था शादी के दौरान मेरे माता-पिता ने विवाह के समय उपहार स्वरूप डबल बेड सोफा सेट , डाइनिंग टेबल ,ड्रेसिंग टेबल ,अलमारी ,एसी, वाशिंग मशीन, फ्रिज टीवी व घरेलु सामान मेरे पति के लिए सोने की चेन आदि दिए थे। शादी दूसरे के दिन ही मेरे सास ललिता बंजारे और मेरे ससुर कोमल सिंह बंजारे देवर दिनेश बंजारे, ननद जानकी कौसरे,किरण जोशी कुमारी कविता, ममता बंजारे ने मुझे दहेज के रूप में कुछ नहीं लाई हो ,हमारा लड़का डिप्टी कलेक्टर है दूसरे घर में शादी किए होते तो हमारे परिवार को दहेज में दो-तीन करोड़ रु व सामान और नगदी मिलता यह कहकर अप शब्द बोलते हुए मुझे वह मेरे मायके वालों को गाली देकर अपमानित करते थे ।
4 जनवरी 2025 को मेरे पति मुझे जमीन बेचकर दो-तीन करोड रुपए की मांग करने लगे मेरे द्वारा मेरे मायके वाले इतनी बड़ी रकम कहां से देंगे बोलने पर,मेरे पति मुझे मारपीट कर गाली गलौच कर मुझे सारीरिक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे मैं अपने पति व ससुराल वालों के द्वारा शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के संबंध में महिला थाना रायपुर में शिकायत आवेदन दी थी जिस पर महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कराया गया काउंसलिंग असफल रहा मायके में रहने के दौरान 2 सितंबर 2026 को मेरे पति व ससुराल के अन्य सदस्य मायके में आकर हाथ मुक्का से मारपीट करने से मुझे दोनों हाथों में चोट और खरोच आने से दर्द होने से 3 सितंबर को महिला थाना रायपुर में आई जहां मेरा डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया।
प्रधान संपादक -, तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन