Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों में विश्वास बहाली हेतु लगाया सिविस ऐक्शन प्रोग्राम 2024 -25 स्थान गोरगुंडा सुकमा

तेन सिंह ठाकुर सुकमा सीआरपीएफ ने ग्रामीणों में विश्वास बहाली हेतु लगाया सिविस ऐक्शन प्रोग्राम 2024 -25 स्थान गोरगुंडा सुकमा सुकमा 10 फरवरी श्री आनंद सिंह राजपुरोहित पुलिस उपमहानिरीक्षक परिचालनिक रेंज ,सीआरपीएफ ,सुकमा के मार्गदर्शन एवं श्री धन सिंह बिष्ट कमांडेड 226 बटालियन सीआरपीएफ के निर्देशन एवं उपस्थिति में एफ/226 बटालियन के गोरगुंडा कैम्प (पुलिस स्टेशन पोलमपल्ली) में केंद्र सरकार द्वारा निहित सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया इस प्रोग्राम के दौरान विभिन्न गांव जैसे गोरगुंडा देवरपल्ली पुन्नपल्ली ,नैलवाड़ा तोयापारा,  रेगापारा , मेडवाही, अंबेडकर पारा ,एटागुड़ा तथा बंजारी पारा के आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा 500 से अधिक स्कूली बच्चे पुरुष महिलाएं तथा बुजुर्ग उपस्थित थे इस प्रोग्राम के तहत स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ जल के संरक्षण हेतु ग्रामीणों को वाटर सिंटेक्स  वितरण के साथ ही गांव के स्कूली बच्चों को स्कूल वर्दी ,नोटबुक ,रबर ,पेंसिल शार्पनर, पेंसिल बॉक्स, स्कूल बैग गांव के पुरुषों को गमछा लूंगी तथा महिलाओं को साड़ी बर्तन व बुजुर्गों को कंबल चप्पल खाने के लिए स्टील प्लेट ग्लास जरूर मंद किसानों को खेती करने के लिए उपकरण गैती, फावड़ा तथा मनोरंजन हेतु टेलीविजन घरों को रोशन करने हेतु सोलर लालटेन नवयुवकों को खेल के प्रति जागरूक करने व उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु विभिन्न खेल सामग्रियों जैसे क्रिकेट किट टेनिस बॉल वॉलीबॉल , बालीबाल नेट ,फुटबॉल आदि सामानों का वितरण किया गया आज के कार्यक्रम में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं "एक पेड़ मां के नाम "व "हर घर तिरंगा" के तहत ग्रामीण बच्चों को जोड़कर वृक्षारोपण किया गया तथा तिरंगा वितरण किया गया इसके के अतिरिक्त आसपास के गांव के बीमार ग्रामीण के लिए चिकित्सा शिविर लगाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के साथ-साथ 226 बटालियन के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बालकृष्ण की देखरेख में रोगियों को दवाई तथा न्यूट्रिशन इत्यादि का वितरण किया गया तथा 100 से अधिक रोगियों तथा कुपोषित बच्चों महिलाओं का निशुल्क परिक्षण एवं इलाज किया गया उक्त आयोजन के दौरान श्री अनुरंजन उपकमांडेड, श्री अभिषेक कुमार श्री अंशुल मिश्रा सहायक कमांडेड 226 बटालियन के अतिरिक्त गांव के सरपंच ,उप सरपंच, शिक्षक, पटेल आदि भी उपस्थित रहे उक्त आयोजन से भारत सरकार तथा सीआरपीएफ के प्रति स्थानीय नागरिकों का विश्वास तथा आकर्षक बड़ा है तथा भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रमों का पुनः आयोजन करने हेतु स्थानीय लोगों ने अनुरोध किया है विज्ञापन एवम सामाचार केलिए संपर्क करें प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन