Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

: जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई मतगणना* *रिटर्निंग आफिसर्स ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया*

  रचना ठाकुर की रिपोर्ट *नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025* *जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई मतगणना* *रिटर्निंग आफिसर्स ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया* दंतेवाड़ा, 15 फरवरी 2025। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले के नगरीय निकायों के लिये शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना सम्पन्न हुई। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अरविन्द शर्मा और अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा श्री राजेश पात्रे की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा की मतगणना हुई। वहीं नगर पालिका परिषद किरन्दुल और बड़ेबचेली सहित नगर पंचायत गीदम एवं बारसूर में सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर्स तथा सहायक रिटर्निंग आफिसर्स द्वारा मतगणना सम्पन्न कराया गया। मतगणना सम्पन्न होने के पश्चात दन्तेवाड़ा में अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा श्री राजेश पात्रे ने निर्वाचित अभ्यर्थियों की घोषणा कर उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका परिषद किरन्दुल श्री लोकांश एल्मा और बड़ेबचेली में रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका परिषद श्री कमल किशोर ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी तरह गीदम में रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत गीदम श्री विवेक चंद्र तथा बारसूर में रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत बारसूर श्री संतोष धुर्वे ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान मतगणना दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी,पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों सहित जवान और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधी, अभ्यर्थी तथा उनके मतगणना अभिकर्ता, मीडिया प्रतिनिधी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले के नगरीय निकायों के लिये शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना सम्पन्न हुई।  इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अरविन्द शर्मा और अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा श्री राजेश पात्रे की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा की मतगणना हुई। वहीं नगर पालिका परिषद किरन्दुल और बड़ेबचेली सहित नगर पंचायत गीदम एवं बारसूर में सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर्स तथा सहायक रिटर्निंग आफिसर्स द्वारा मतगणना सम्पन्न कराया गया। जिला ब्यूरो प्रमुख रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन