Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

: कमिश्नर और आईजी ने स्ट्रांग रूम सहित सेजेस के मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

तेन सिंह ठाकुर कमिश्नर और आईजी ने स्ट्रांग रूम सहित सेजेस के मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा   प्रचार-प्रसार हेतु ईव्हीएम के लाइव डेमोस्ट्रेशन का अवलोकन कर चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन करने के दिये निर्देश   नारायणपुर, 06 फरवरी 2025// कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह और आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. ने जिले के प्रवास पर नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत् नगर के बालक हायर सेकंडरी स्कूल में स्थापित स्ट्रांग रूम और सेजेस बखरूपारा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जगदीश मंदिर के प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रणाली में उपयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के लाइव डेमोस्ट्रेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मशीन के उपयोग और अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान करने के संबंध में चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं डेमो मतदान करने वाले महिला मतदाताओं के जागरूकता को सराहा। साथ ही डेमोस्ट्रेशन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चौक चराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार करने हेतु ईव्हीएम के लाइव डेमोस्ट्रेशन करने निर्देशित किया। कमिश्नर एवं आईजी ने नगर के बखरूपारा स्थित सेजेस में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में दीवार लेखन के जरिए प्रदर्शित सभी आवश्यक जानकारी का अवलोकन कर सराहना की। इसके साथ ही आदर्श मतदान केंद्र की व्यवस्था का भी संज्ञान लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममर्गाइं ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, ईव्हीएम डेमोस्ट्रेशन तथा मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर डीआईजी श्री अमित तुकाराम काम्बले, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, सीईओ जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतम पाटिल, अभयजीत मण्डावी सहित निर्वाचन संबंधी अधिकारी उपस्थित थे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन