: कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ।लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश
Ten Singh Thakur
Wed, Jul 30, 2025
तेन सिंह ठाकुर
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ।लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे थे। बैठक में राजस्व प्रकरणों की मदवार समीक्षा की गई, जिसमें अविवादित नामान्तरण, विवादित नामान्तरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, त्रुटि सुधार एवं वृक्ष कटाई के लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई।
कलेक्टर ममगाईं ने समय-सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। सीमांकन के लंबित मामलों में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार न्यायालय के रीडर एवं पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। राजस्व प्रकरण संबंधी विशेष अभियान चलाकर सभी सीमांकन प्रकरणों को धान कटाई के पश्चात् त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा बटांकन करने, डिजिटल हस्ताक्षर, मोबाईल नंबर को आधार नंबर से प्रविष्टि करने निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता,एस.डी.एम. गौतमचंद पाटिल, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, डीके कोशले, तहसीलदार सौरभ कश्यप, राजस्व निरीक्षक पिस्दा उपस्थित थे।
प्रधान सम्पादक

-
6264046084
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन