भवानी सिंह ठाकुर : जगदलपुर जिला ब्यूरो : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प कार्यालय के माध्यम से प्रभावितों के तैयार किए जायेंगे प्रकरण
Ten Singh Thakur
Fri, Oct 2, 2026
जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार और कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सम्बंधित ग्राम पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्र के वार्डों में राजस्व विभाग के कैंप कार्यालय शुरू किए गए हैं ताकि संबंधित क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों के प्रकरण तैयार करने सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जा सकें और उन्हें जरूरत के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसी कड़ी में जगदलपुर तहसील के डोंगाघाट, खड़कघाट और भेजापदर में राजस्व विभाग का कैंप कार्यालय प्रारंभ किया गया है। अन्य स्थानों पर भी जरूरत के अनुसार जल्द ही कैम्प कार्यालय खोले जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।इन कैम्प कार्यालयों का उद्देश्य है कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज राजस्व विभाग में जमा करने के लिए तहसील कार्यालय न जाना पड़े और उन्हें क्षति की मुआवजा राशि समय पर उन्हें मिल सके एवं राजस्व अधिकारियों का राहत शिविर पर सतत निरीक्षण होता रहे। इन कैम्प कार्यालयों में नियमित तौर पर राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
भवानी सिंह ठाकुर: जगदलपुर जिला ब्यूरो मो.8319726932
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन