तेन सिंह ठाकुर : बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण के लकड़ी ,गोला कटाई से झीरम घाट के पास पुल में लगा जाम
Ten Singh Thakur
Mon, Oct 5, 2026
झीरम घाट पुल पर बस्तर दशहरा के लिए निर्माण रथ के लकड़ी गोला कटाई से झीरम घाट के पास पुल में लगा जाम
कई घंटे बाद पुल से लड़की के गोला हटने के बाद आवागमन शुरू हुआ ।नेशनल हाईवे 30 पर जाम कि स्थिति रही, प्रशाशन जाम को हटाने में मुस्तैदी से जुटी रही।75 दिनों तक चलने वाली विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का विजय रथ का निर्माण ही खुद अपने आप मे परंपरा है। लगभग 54 से 60 घन मीटर लकड़ी से तैयार होती है बस्तर दशहरा का पारम्परिक रथ। 150 से ज्यादा पारंपरिक कारीगर 8 पहियों वाली विजय रथ को बनायेंगे।वन विभाग के अनुमति से पारंपारिक रस्मों (पाठ जात्रा) के तहत विधि -विधान से जंगलों से लकड़ी काट कर जगदलपुर लाते हैं ग्रामीण। पेड़ो की कटाई और रथ निर्माण की सारी विधि विधान और परंपरा में स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी समुदाय के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।रथ बनाने के लिए लकड़ी मुख्यरूप से माचकोट,बिरंगपाल, बिल्लौरी, और दरभा के जंगलों से लाते है। रथ निर्माण के लिए साल (सरई) और तीनसा प्रजाति की मजबूत लकड़ियों का उपयोग किया जाता है।
प्रधान संपादक- तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन