Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : सनातन धर्म के अध्यक्ष गुलाब बघेल एवं समाज अध्यक्षो द्वारा मंत्री केदार कश्यप जी को दिया गया ज्ञापन

अन्य पिछड़ा वर्ग समाज (OBC) की विभिन्न न्याय संगत मांगों के समाधान बाबत ज्ञापन।छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बस्तर संभाग द्वारा विभिन्न जिलों के जिला मुख्यालयों में विशाल एवं शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं अधिकार रैली का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है।महोदय जी छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की आबादी लगभग 52% से अधिक होने के उपरांत भी समाज संवैधानिक अधिकारों और उचित प्रतिनिधित्व से वंचित होने से अपने आप को असहाय एवं ठगा सा महसूस कर रहा है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व प्रभावित होने तथा आगामी राष्ट्रीय जनगणना में स्पष्ट प्रावधान न होने से समाज में अत्यधिक आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है।⭐हमारी प्रमुख मांगे-🥎1. 27 प्रतिशत आरक्षण केंद्र और अन्य राज्यों की भांति अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने हेतु आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। (आरक्षण व्यवस्था को नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने की आवश्यकता है)🥎2. जातिगत जनगणना एवं पृथक कालम राष्ट्रीय जनगणना में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की भांति पिछड़ा वर्ग समाज के लिए भी अलग से कालम निर्धारित किया जाकर अलग से जातिगत जनगणना की जाए।🥎3. संवैधानिक एवं प्रशासनिक संरक्षण -🧚(अ) पांचवी अनुसूची के तहत समस्त मूलनिवासी भाइयों को हर तरह का लाभ/सुविधा दिया जाए।🪴(ब) बस्तर संभाग में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग समाज भी यहां का मूल निवासी है, हम लोग भी यहां आदिकाल से वास करते आ रहे हैं हमारा खान-पान, रहन-सहन, रीति रिवाज, संस्कृति, परंपराएं आदि भी आदिवासियों भाइयों से मिलता जुलता है हमारी संस्कृति, परंपराओं, जमीन और संसाधनों की रक्षा करना सरकार का दायित्व एवं कर्तव्य है, हमें भी स्वशासन का अधिकार होना चाहिए एतद पेसा कानून में शामिल जातियों की श्रेणी में हमारे समुदाय को भी शामिल किया जाए।🙏प्रार्थना - अतः माननीय महोदय से विनम्र निवेदन है कि सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की इन अति महत्वपूर्ण और न्याय संगत मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए शीघ्र उचित मंच पर हमारी मांगों को पूरजोर ढंग से रखते हुए समाधान करवाने की महती कृपा करेंगे।🌹गुलाब चन्द बघेल जिला अध्यक्ष नारायणपुर🌹तरुण सिंह धाकड़ संभागीय अध्यक्ष🌹

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन