तेन सिंह ठाकुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पदाधिकारी कनेरी मठ, कोल्हापुर में आयोजित 27वीं बैठक में शामिल हुए
Ten Singh Thakur
Fri, Oct 9, 2026
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पदाधिकारी कनेरी मठ, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में आयोजित 27वीं सामान्य प्रतिनिधि सभा बैठक में हुए शामिल हुये।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं सामान्य प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक कनेरी मठ, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में कोंडागांव (छत्तीसगढ़) जिले के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. चतुर्वेदी (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम), पालक अधिकारी श्री प्रदीप जोशी, केंद्रीय पदाधिकारी तथा विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कनेरी मठ के पूज्य स्वामी जी एवं महाराष्ट्र सरकार के खनिज एवं पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री श्री संभाजी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना तथा पूर्व सैनिकों के अनुभव और सेवा भावना के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने पर गहन विचार-विमर्श एवं मंथन करना रहा। अधिवेशन में पारित एवं चर्चा किए गए प्रमुख बिंदु:संगठन का विस्तार:* अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों एवं मातृशक्ति को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जोड़कर संगठन को मजबूत करना।साइबर सुरक्षा एवं मीडिया एडवाइजरी:वर्तमान में मीडिया और साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी पूर्व सैनिकों को निर्देशित किया गया कि वे सार्वजनिक स्थानों या डिजिटल मंचों पर किसी भी प्रकार की असंवेदनशील या अनावश्यक टिप्पणी/बयानबाजी से बचें।राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजगता:* पूर्व सैनिकों को अपने आसपास होने वाली किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि पर पैनी नजर रखने और सतर्क रहने की अपील की गई।जनसांख्यिकी संतुलन पर मंथन:बैठक में पिछले दशक के जनसांख्यिकीय आंकड़ों तथा विभिन्न समुदायों की जन्मदर में आए बदलावों और देश पर इसके प्रभाव पर चर्चा की गई।नेतृत्व का मनोनयन:* राष्ट्रीय सर्वसम्मति से लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. चतुर्वेदी को अगले 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।आगामी बैठक की घोषणा:* परिषद की अगली राष्ट्रीय मैनेजिंग मीटिंग का आयोजन उत्तर-पश्चिम बंगाल में किए जाने का निर्णय लिया गया।सम्मेलन के समापन पर कोंडागांव के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशानिर्देशों को धरातल पर उतारने और जिले में पूर्व सैनिकों तथा समाज हित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के महामंत्री किशोरी लाल साहू, कोषाध्यक्ष संतोष साहू, बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा,कोंडागांव जिला उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सदस्य रतिराम सोरी और श्रीकांत तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
प्रधान संपाद - तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन