Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : आम आदमी पार्टी के द्वारा 4 नवम्बर को बिजली बिल के विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन करेगी

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट 📢 प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 29/10/2025

आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर

*कोयला पानी बिजली छत्तीसगढ़ का स्मार्ट तरीके से लुट अडानी का नही चलेगा छत्तीसगढ़ मे-परमीत दुग्गा जिला अध्यक्ष आप नारायणपुर*

*छत्तीसगढ़ में बढ़े बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन — नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ ने राज्य में लगातार बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के खिलाफ 04 नवम्बर 2025 को प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।*

आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि

छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्य का दर्जा प्राप्त कर चुका है। यहां की बिजली छत्तीसगढ़ के कोयला छत्तीसगढ़ का पानी छत्तीसगढ़ के संसाधनों से पैदा होती है, इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में बिजली देश के अन्य राज्यों की तुलना में महंगी है।

बिहार जैसे राज्यों में, जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा 125 यूनिट बिजली फ्री देने की बात दोहराती है, जबकि छत्तीसगढ़ के लोगों को महंगी बिजली के बोझ तले दबाया जा रहा है। यह साफ दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ वासियों को लूटा जा रहा है।

बिजली, पानी और कोयले जैसे संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ में भी जनता का शोषण खुलेआम हो रहा है। डबल इंजन की सरकार दरअसल धोखेबाज सरकार है, जो छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ अन्याय कर रही है।”

श्री नाग ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ पूरे छत्तीसगढ़ में जनता के साथ खड़ी है और राज्यभर में बिजली दरों में बढ़ोतरी व स्मार्ट मीटर के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ सड़कों पर उतरकर इस शोषण का विरोध करेंगे।

मुख्य मांगें:

1. बढ़ाई गई बिजली दरों को तुरंत वापस लिया जाए।

2. स्मार्ट मीटर लगाने की जबरन प्रक्रिया रोकी जाए।

3. गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बिजली बिल माफ किए जाएं।

4. बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता और जनहित की नीति लागू की जाए।

मीडिया

आम आदमी पार्टी नारायणपुर

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन