तेन सिंह ठाकुर : गायत्रीमंदिर में 5 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर, नशा मुक्ति व सामाजिक जागरूकता पर जोर
Ten Singh Thakur
Thu, Jun 4, 2026
गायत्रीमंदिर में 5 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर, नशा मुक्ति व सामाजिक जागरूकता पर जोर
नारायणपुर के गायत्री माता मंदिर परिसर में गायत्री शक्ति पीठ एवं शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 5 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से युवाओं को नैतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर में युवाओं को व्यक्तित्व विकास, संस्कार निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है। गायत्री परिवार के “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” संदेश के साथ युवाओं को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर जनजागरण रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, अंधविश्वास और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया।
आयोजकों के अनुसार यह शिविर केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक और वैज्ञानिक चेतना के विकास का एक व्यापक अभियान है। शिविर में बड़ी संख्या में युवा भाग लेकर व्यक्तित्व निर्माण और समाज सेवा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन