Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

युधिष्ठिर देवांगन स्टेड हेड : 28 वीं वाहिनी एसएसबी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम से ग्रामीणों के चेहरे पर आई मुस्कान

28 वीं वाहिनी एसएसबी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम से ग्रामीणों के चेहरे पर आई मुस्कान; लोकनृत्य से हुआ भव्य शुभारंभ 10 स्व-सहायता समूहों को बर्तन सेट, 11 बालिकाओं को साइकिल तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का हुआ सफल आयोजन

खोड़गांव हाईस्कूल मैदान में ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के समग्र विकास, जनसहभागिता को बढ़ावा देने तथा स्थानीय समुदाय के साथ विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से *28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), अंतागढ़* द्वारा वाहिनी कमांडेंट *अरुण देवगम* के कुशल नेतृत्व में नारायणपुर के खोड़गांव, अंजरेल एवं महादेव टॉप क्षेत्र के निवासियों के लिए एक भव्य *नागरिक कल्याण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में खोड़गांव, खड़का गांव, केरलापाल, खैराभाट, सूपगांव, प्रभात, तादोर एवं सात पारा सहित आसपास के गांव वाले स्कूली बच्चे शामिल हुये। कार्यक्रम की शुभारंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ। छात्राओं ने अपनी समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया। साथ ही रस्सी खींच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।

10 महिला/स्व-सहायता समूहों को* दैनिक उपयोग एवं कार्यों हेतु बड़े बर्तन सेट प्रदान किया गया।11 स्कूली बालिकाओं को नियमित विद्यालय आवागमन को सुगम बनाने हेतु साइकिलें।

मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

मानव चिकित्सा शिविर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।एवं पशु चिकित्सा शिविर:ग्रामीणों के पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, उपचार एवं औषधियों के वितरण के साथ-साथ पशुपालकों को पशुओं के उचित रखरखाव, पोषण एवं बीमारियों से बचाव के संबंध में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की गई।

कमांडेंट अरुण देवगम का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 28वीं वाहिनी कमांडेंट *अरुण देवगम ने कहा28वीं वाहिनी एसएसबी क्षेत्र की जनता के साथ केवल सुरक्षा के माध्यम से ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और विश्वास के मजबूत रिश्ते से जुड़ी हुई है। भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय जाने, लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत के साथ आत्मनिर्भर व सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,SSB के अधिकारी, शिक्षक गण, ग्रामीण और मीडिया के प्रतिनिधि सामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन