Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर के कोहकामेटा में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

धरती आबा अभियान के तहत चयनित गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करने के निर्देश

सक्ती जिला प्रशासन ने जारी किए आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

तेन सिंह ठाकुर : 100 फिट से अधिक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप

100 फिट से अधिक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप

पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की जुटी भीड़, सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी।तखतपुर। नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल टावर पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला अचानक करीब 100 फीट से अधिक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को इतनी ऊंचाई पर टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर से टावर पर चढ़ी हुई है। आसपास मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महिला को टावर पर देख लोगों की चिंता बढ़ गई और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।100 फिट से अधिक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने से क्षेत्र में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब 100 फीट से अधिक की ऊंचाई पर पहुंची महिला को सुरक्षित तरीके से नीचे कैसे उतारा जाएगा। प्रशासन और संबंधित टीम द्वारा महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।थाना प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि महिला के टावर में चढ़ने की सूचना मिली है तत्काल टीम मौके पर पहुंचकर महिला को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं होने के नाम से चुनौती बनी हुई है बिजली विभाग को बोलकर बिजली सप्लाई बंद करवा दी गई संबंधित मोबाइल टावर कंपनी के कर्मचारियों को बुलाया गया है जल्द ही महिला का रेस्क्यू कर नीचे उतार लिया जाएगा।

टावर कंपनी की लापरवाही उजागर, टूटी घेराबंदी से खतरा

टावर की सुरक्षा के लिए की गई घेराबंदी टूट जाने से इंसान ही नहीं, बल्कि जानवरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी के चलते कोई भी व्यक्ति आसानी से टावर परिसर तक पहुंच सकता है। महिला के टावर पर चढ़ने की घटना ने कंपनी की लापरवाही की पोल खोल दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन