: दीनदयाल अंत्योदय योजना से मिली सहायता से गोविंद बने सफल व्यवसायी
Ten Singh Thakur
Tue, Jan 14, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
दीनदयाल अंत्योदय योजना से मिली सहायता से गोविंद बने सफल व्यवसायी
गोविंद की मेहनत से व्यवसाय में आई प्रगति, प्रतिदिन हो रही 1000 से 2000 रुपये की आय
नारायणपुर, 14 जनवरी 2025 //* नारायणपुर के वार्ड क्रमांक 3 तहसीलपारा के निवासी श्री गोविंद पटवा ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा, बल्कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत प्राप्त सहायता से एक सफल व्यवसायी बनने का सपना भी साकार किया। श्री गोविंद पटवा, जो 10वीं कक्षा तक शिक्षित हैं, पहले आर्थिक तंगी के कारण परेशान थे। बेहतर भविष्य की उम्मीद में उन्होंने व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। सीमित साधनों के कारण उन्होंने दोस्तों से उधार लेकर तहसीलपारा में एक किराए का दुकान लिया और इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत में उन्हें प्रतिदिन 100 से 150 रुपये का मुनाफा होने लगा, जिससे उनके घर की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। उनकी बढ़ती हिम्मत ने उन्हें व्यवसाय को और विस्तार देने के लिए प्रेरित किया। व्यवसाय बढ़ाने के लिए उन्हें बड़ी मात्रा में सामान खरीदने की आवश्यकता थी, लेकिन धन की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। इसी बीच, नगरपालिका परिषद के मुनादी वाहन से उन्हें दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण की जानकारी मिली। गोविंद ने तुरंत सिटी मिशन प्रबंधन इकाई कार्यालय में संपर्क कर ऋण प्रक्रिया की जानकारी ली और व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन जमा किया।
2 लाख रुपये के ऋण से मिली आर्थिक मजबूती
उनका प्रकरण बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराया गया और उन्हें 2 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि को उन्होंने अपने व्यवसाय में लगाया, जिससे उनके व्यवसाय को नई ऊंचाई मिली। अब उनकी प्रतिदिन की आय 1000 से 2000 रुपये तक हो गई है। उन्होंने अपनी कमाई से न केवल घर का खर्च चलाना शुरू किया, बल्कि समय पर ऋण की किश्तें भी जमा कीं। गोविंद पटवा की मेहनत और दीनदयाल अंत्योदय योजना की सहायता ने उन्हें एक सफल दुकानदार बना दिया है। दो वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद, वह आज अपनी बेहतर आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने योजना के तहत प्राप्त ऋण का सही उपयोग कर यह साबित किया है कि आत्मविश्वास और योजनाबद्ध प्रयास से जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मिले ऋण से सफल व्यवसायी बने श्री गोविंद ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने न केवल उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया, बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सशक्त बनाया।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

6264046084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन